
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने आवेदन पत्र में आरोप लगाया है कि डॉ. इंदुलकर उस पर बुरी नजर रखते हैं।
वह उसके घर के नीचे तक पीछा करते हुए बाहर तक आ जाते थे और उसके पहनावे को लेकर गलत टिप्पणियां करते थे। महिला की शिकायत पर अमहिया थाने में आवेदन दिया गया है।
महिला के कथन दर्ज किए जा रहे हैं और कॉलेज प्रशासन से भी जानकारी ली जा रही है। साथ ही आंतरिक शिकायत समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस पर अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- रीवा के अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं मिलने पर युवक की मौत, दो घंटे तक भटके परिवार के लोग