• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

यूजीसी के सवाल पर भड़कीं सीधी विधायक रीति पाठक, बिना जवाब दिए छोड़ी प्रेस काॅन्फ्रेंस

विधायक पाठक ने दो टूक लहजे में कहा कि पत्रकार वार्ता जिस विषय पर रखी गई है, केवल उसी पर बात की जाए। इसके बाद वे सवालों का जवाब दिए बिना ही मंच से उठकर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 11:01:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 11:01:04 PM (IST)
यूजीसी के सवाल पर भड़कीं सीधी विधायक रीति पाठक, बिना जवाब दिए छोड़ी प्रेस काॅन्फ्रेंस
पत्रकारवार्ता में चर्चा करतीं विधायक रीति पाठक। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. स्थानीय पत्रकार के सवाल पर भड़क गईं
  2. जवाब देने के बजाय कॉन्फ्रेंस ही खत्म कर दी
  3. अब अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। सिंगरौली भाजपा कार्यालय में मंगलवार शाम आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब सीधी विधायक और पूर्व सांसद रीति पाठक एक स्थानीय पत्रकार के सवाल पर भड़क गईं।

मंच से उठकर चली गईं

पत्रकार ने उनसे यूजीसी से जुड़े एक मुद्दे पर सवाल पूछा था, जिसका जवाब देने के बजाय विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ही खत्म कर दी और मंच से उठकर चली गईं। बुधवार को इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी देने बुलाई गई थी वार्ता

यह पत्रकार वार्ता मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए बुलाई गई थी। भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मना रही है।


यूजीसी के सवाल पर भड़कीं विधायक

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण निकाय यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के संबंध में विधायक रीति पाठक से उनकी राय जाननी चाही, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सवाल दोबारा भी दोहराया।

विधायक पाठक ने दो टूक लहजे में कहा

विधायक पाठक ने दो टूक लहजे में कहा कि "पत्रकार वार्ता जिस विषय पर रखी गई है, केवल उसी पर बात की जाए।" इसके बाद वे सवालों का जवाब दिए बिना ही मंच से उठकर चली गईं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- कटनी में बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, सिगरेट से जलाया; चार में दो आरोपी गिरफ्तार