• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सिंगरौली में छह बदमाशों ने डाली डकैती, सराफा दुकान से 62 लाख रुपये की लूट, विरोध करने पर कर्मचारी को मारी गोली

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी, एडिशनल एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश शुरू ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 09:46:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 09:46:52 PM (IST)
सिंगरौली में छह बदमाशों ने डाली डकैती, सराफा दुकान से 62 लाख रुपये की लूट, विरोध करने पर कर्मचारी को मारी गोली
दुकानदार के मुताबिक, बदमाश ढाई लाख रुपये नकद और 400 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए हैं। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. कर्मी को नाजुक हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया
  2. एसपी बोले- जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करेंगे
  3. पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। सिंगरौली की सराफा दुकान में गुरुवार को दिनदहाड़े छह बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने सराफा दुकान के कर्मचारी को गोली मारी और 62 लाख के जेवर व ढाई लाख रुपये नकदी लूटकर भाग गए।

जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी शियाज केएम का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो बदमाश बाहर खड़े होकर रेकी कर रहे थे

जयंत चौकी क्षेत्र स्थित कंचन ज्वेलर्स में दो बदमाश बाहर खड़े होकर रेकी कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे चार नकाबपोश बदमाश दुकान में घसे और हथियारों के दम पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान में काम कर रहे कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


एसपी, एडिशनल एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा

गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी, एडिशनल एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। दुकानदार के मुताबिक, बदमाश ढाई लाख रुपये नकद और 400 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए हैं। सोने की कीमत करीब 62 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के डुमना नेचर पार्क में आ रहा था गंदा पानी, निगम ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना