• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा में प्रेम कहानी का दुखद अंत, प्रेमी से मिलने गई थी; खेत में दौड़ रहा था करंट

देर रात तकरीबन 3 बजे प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका की आखिरी मुलाकात साबित हुई। युवती के घर से तकरीबन 500 मीटर दूर स्थित एक खेत था।

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 02:42:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 02:42:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रीवा में प्रेम कहानी का दुखद अंत, प्रेमी से मिलने गई थी; खेत में दौड़ रहा था करंट
भाई तत्काल परिजनों के साथ वह मौके पर पहुंचा। सौजन्‍य परिवारीजन

HighLights

  1. जवा थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस
  2. बदहवास प्रेमी, पैरों तले खिसकी जमीन
  3. प्रेमिका के भाई को फोन पर दी सूचना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र से प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत की एक घटना सामने आई है! यहां पर रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती की मौत ने सब को हैरान कर दिया।

फेंसिंग पार करने की कोशिश की

प्रेमी से मिलने के लिए रात के सन्नाटे में वह अपने घर से निकली थी. वह मौके पर आई, खेत तक पहुंचने के लिए उसने फेंसिंग पार करने की कोशिश की तभी बाड़ी में फैले करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।

रात 3 बजे खेत पर प्रेमी कर रहा था इंतजार

दरअसल यह पूरा घटनाक्रम रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। युवती के गांव से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर गांव में रहने वाले युवक से प्रेम था। दोनों ने मुलाकात करने की योजना बनाई थी।

तुम्हारी बहन की करंट से मौत हो गई

उधर करंट की चपेट में आकर प्रेमिका की मौत होते देख प्रेमी के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से बदहवास हालत में डरे सहमे प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को फोन करके सूचना दी कि तुम्हारी बहन की करंट लगने से मौत हो गई।


सूचना मिलते ही भाई के होश उड़े

घटना की सूचना मिलते ही भाई के होश उड़ गए तत्काल परिजनों के साथ वह मौके पर पहुंचा। सामने का मंजर देखकर परिजनों का बुरा हाल हो गया, कुछ ही देर बाद पूरे इलाके में सनाका खिंच गया। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

जवा थाना के एएसआई अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों एक ही समुदाय से थे, दोनों की उम्र तकरीबन 19 वर्ष थी।

प्रेमी भी बन सकता है आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेमी ने ही मौत की सूचना दी थी, जिस खेत में युवक युवती मिलने गए थे वह खेत किसी पटेल समाज के व्यक्ति का है, उसके द्वारा ही खेत के चारों ओर लोहे के कंटीले तार से फेंसिंग कराई गई थी।

खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

खेत के मालिक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करके पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतका के परिजन अगर आरोप लगाते हैं तो उस प्रेमी के खिलाफ भी मामला दर्ज होगा जिसने आधी रात युवती को खेत पर बुलाया था।

यह भी पढ़ें- कोर्ट का वारंट लेकर पहुंचे अधिवक्ता, 15 दिन में मुआवजा देने का लिखित भरोसा, टली कलेक्ट्रेट की कुर्की

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।