
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। सिरमौर चौराहे पर स्थित ब्यूटी पार्लर में हुई चोरी का अमहिया थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.55 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी इरफान अंसारी पिता रफीक अंसारी, निवासी तरहटी, थाना सिटी कोतवाली है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की डिमांड पूरी करने के लिए चोरी की थी।
सिरमौर चौराहे स्थित ब्यूटी पार्लर में 12 और 13 अक्टूबर की दरमियानी रात चोरी हुई थी। पार्लर से करीब 1.50 लाख के ब्यूटी प्रोडक्ट और उपकरण पार हो गए थे। शिकायत पर अमहिया टीआई मनोज गौतम के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और बुधवार को आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से प्रोफेशनल मेकअप किट, फेशियल मशीन, हेयर ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर, स्किन केयर प्रोडक्ट और 5 हजार का एक मोटर पंप बरामद किया है। कुल बरामद माल की कीमत 1.55 लाख आंकी गई है। थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि आरोपी ने प्रेमिका की मांग वाला एंगल बताया है, लेकिन पुलिस इस कोण की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं।
यह भी पढ़ें- सिंगरौली के महाराष्ट्र बैंक लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2021 से अब तक 90 किलो सोने की लूट का खुलासा