
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। जिले के मोरवा निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच जारी है।
आधार कार्ड में उसका पता केयर ऑफ मोहिंदर जीत मथारू, फ्लैट नंबर 303, गुरु कृपा अपार्टमेंट, पंजाबी मोहल्ला, कतरास रोड, मटकुरिया, जिला धनबाद, झारखंड दर्ज है। सोनू पंजाब में कहां रहता है, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
निधि मां हेमलता तिवारी के मुताबिक सोनू सिंह की निधि से जान-पहचान होटल में हुई थी। सोनू उस पर शक करता था और दिन में कई घंटे वीडियो-ऑडियो काॅल करता था।
किसी के घर आने पर भी वह शक करता था, निधि काफी तनाव में रहने लगी थी। वह बैढ़न क्षेत्र के पचखौरा में तीन मंजिला आलीशान घर बनवा रही थी।
एसपी शियाज केएम ने बताया कि निधि के कमरे से दो मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है, इस संबंध में फारेंसिक जांच कराई जा रही है। काॅल डिटेल, चैटिंग और फाॅरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन मंजिला आलीशान मकान बनवा रही थी।
स्ट्रक्चर तैयार हो चुका था, फिनिशिंग का काम चल रहा था। बता दें कि मूलत: वाराणसी निवासी निधि तिवारी के फेसबुक पर 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर 7.12 लाख से ज्यादा फालोअर्स थे। 2024 में उसने 'मिस प्रिटी इंडिया' का खिताब जीता था।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में ऑफिस के लिए घर से निकली युवती तिलवारा पहुंची, पुराने पुल से नर्मदा में लगाई छलांग