• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सोननदी में घड़ियाल की पूंछ पकड़ते युवक का वीडियो वायरल, विभाग ने गठित की टीम, जल्द होगी गिरफ्तारी

सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र के जोगदहा घाट अंतर्गत ओदरइला में नहाने पहुंचे युवकों का घड़ियाल की पूंछ पकड़ते वीडियो वायरल हो रहा है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 22 May 2026 07:56:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:04:36 PM (IST)
सोननदी में घड़ियाल की पूंछ पकड़ते युवक का वीडियो वायरल, विभाग ने गठित की टीम, जल्द होगी गिरफ्तारी
सोननदी में घड़ियाल का पूंछ पकड़ते युवक का वीडियो वायरल।

HighLights

  1. जोगदहा घाट 50 की संख्या घड़ियाल हैं
  2. आरक्षित सोन नदी में नहाने पहुंचे थे युवक
  3. गत वर्ष दिसंबर में छोड़े गए थे घड़ियाल के बच्चे

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र के जोगदहा घाट अंतर्गत ओदरइला में नहाने पहुंचे युवकों का घड़ियाल की पूंछ पकड़ते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना गुरुवार का बताया जा रहा है। विभाग युवकों को चिह्नित कर उनकी पहचान कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जोगदहा घाट 50 की संख्या घड़ियाल हैं

अभयारण्य क्षेत्र में जोगदहा घाट 50 की संख्या घड़ियाल हैं। जिसमें नर, मादा और 12 की संख्या में बच्चे शामिल हैं। बता दें कि गुरुवार दोपहर में छह की संख्या में युवक सोन घड़ियाल अभयारण्य के आरक्षित सोन नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान करीब ढाई फीट का नर घड़ियाल इन्हें नदी के किनारे चट्टान पर बैठा हुआ दिखाई दिया।


घड़ियाल को किनारे पर बैठा देख एक युवक बार-बार उसकी पूंछ पकड़ने लगा। इससे घड़ियाल असहज महसूस कर पानी के अंदर भाग रहा था। इसका वीडियो शुक्रवार को तेजी से इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। यह वीडियो करीब तीन बजे विभाग के हाथ लगा। जिसके तुरंत बाद ही टीम गठित कर युवकों की तलाश शुरू कर दी गई।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- चीतों के बाद अब कूनो में घड़ियालों का 'राज', सीएम ने प्राकृतिक आवास में छोड़े 53 घड़ियाल; पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

दिसंबर में छोड़े गए थे घड़ियाल के बच्चे

दिसंबर 2025 में मुरैना अभयारण्य से 25 की संख्या में छोटे नर घड़ियाल लाए गए थे। जिनमें से 12 को सोननदी के जोगदहा घाट में छोड़ा गया था। वहीं 13 घड़ियाल के बच्चों को में भंवर सेन घाट में छोड़ा गया था। इसके बाद से ही छोटे नर घड़ियाल आसानी से घाट के किनारे देखने को मिल रहे हैं। दरअसल इन दिनों सोन नदी में जल का स्तर भी कम हो गया है। ऐसे में यह सोन नदी के पुल तक तैरते हुए पहुंच रहे हैं।

घड़ियाल के बच्चे की पूंछ पकड़ता युवक। pic.twitter.com/vA6UBGfBUD

— Manoj K. Dubey (@Manoj69414Dubey) May 22, 2026

सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में युवक का घड़ियाल की पूंछ पकड़ते वीडियो में सामने आया है। यह नियम के विरुद्ध है। टीम गठित की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

-प्रमोद सिंह अधीक्षक सोन घड़ियाल अभ्यारण्य सीधी