• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

चीतों के बाद अब कूनो में घड़ियालों का 'राज', सीएम ने प्राकृतिक आवास में छोड़े 53 घड़ियाल; पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

कूनो नेशनल पार्क में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में 53 घड़ियाल और 25 कछुओं को प्राकृतिक आवास में छोड़ा।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 05:17:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 05:25:37 PM (IST)
चीतों के बाद अब कूनो में घड़ियालों का 'राज', सीएम ने प्राकृतिक आवास में छोड़े 53 घड़ियाल; पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार
चीतों के बाद अब कूनो में घड़ियालों का 'राज'

HighLights

  1. कूनो नदी में 53 घड़ियाल और 25 कछुए प्राकृतिक आवास में छोड़े गए
  2. मुख्यमंत्री ने इसे संरक्षण के साथ पर्यटन बढ़ाने की पहल बताया
  3. वैज्ञानिक निगरानी में वन्यजीवों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में 53 घड़ियाल और 25 कछुओं को प्राकृतिक आवास में छोड़ा। कार्यक्रम कूनो नेशनल पार्क के भीतर पालपुर फोर्ट के सामने कूनो नदी तट पर आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सिर्फ पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

मध्यप्रदेश लगातार पर्यटन के क्षेत्र में आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश लगातार पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। कूनो जैसे संरक्षित क्षेत्र वन्यजीवों के साथ-साथ स्थानीय रोजगार और पर्यटन अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहे हैं।


naidunia_image

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य के तत्वावधान में आयोजित किया गया। छोड़े गए 53 घड़ियाल गेवेलियस गैंगेटिक्स प्रजाति के हैं, जिनमें 28 नर और 25 मादा शामिल हैं। वहीं 25 कछुए थ्री-स्ट्राइप्ड रूफ टर्टल प्रजाति के हैं। सभी जीवों को वैज्ञानिक निगरानी और तय मानकों के अनुसार नदी में छोड़ा गया।

विलुप्त हो रहे जीवों के संरक्षण के लिए काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि विलुप्त हो रहे जीवों के संरक्षण के संकल्प के साथ राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कूनो में चल रहे चीता प्रोजेक्ट का भी उल्लेख किया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुआ था। हाल ही में बोत्सवाना से आए 9 चीतों को छोड़ा गया है, जिससे कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

naidunia_image

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी घड़ियाल नदी में छोड़े और संरक्षण कार्यों की सराहना की। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि घड़ियाल और कछुओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि उनका अनुकूलन सुरक्षित तरीके से हो सके।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- भानपुर से अब आदमपुर शिफ्ट हुआ कचरा, नगर निगम ने नए एड्रेस पर 6 लाख टन का पहाड़ किया खड़ा