मक्का के खेत में पहुंचा 4 फीट लंबा मगरमच्छ! गांव में मचा हड़कंप, देखें क्या हुआ आगे
खमरिया गऊ घटा रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मक्का के खेत में एक चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी अखिलेश श्रीवास्तव, जगमोहन दुबे और बृजेश दुबे टीम के साथ पहुंचे।
Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 01:48:49 AM (IST)
Updated Date: Sat, 02 Aug 2025 01:48:49 AM (IST)
खमरिया में शुक्रवार सुबह मगरमच्छ देखकर हड़कंप मच गया। (फाइल फोटो)HighLights
- खमरिया में शुक्रवार सुबह मगरमच्छ देखकर हड़कंप मच गया।
- सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ।
- मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुनार नदी के करबला घाट में छोड़ दिया।
नईदुनिया न्यूज, रहली। खमरिया गऊ घटा रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मक्का के खेत में एक चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुनार नदी के करबला घाट में छोड़ दिया।
कैसे मिली जानकारी?
जानकारी के अनुसार, यह मगरमच्छ राधे पटेल के मक्का के खेत में पहुंच गया था। खेत में मगरमच्छ देखने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
वन विभाग की कार्रवाई
मगरमच्छ की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी अखिलेश श्रीवास्तव, जगमोहन दुबे और बृजेश दुबे टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और पशु चिकित्सक डॉ. नीरज पटेल से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
कहां छोड़ा गया?
स्वस्थ पाए जाने पर मगरमच्छ को सुनार नदी में करबला घाट के पास छोड़ा गया। टीम ने बताया कि यह मगरमच्छ नर है और पूरी तरह स्वस्थ है।
इसे भी पढ़ें- MP News: फुल्की खाने गए और चाबी लगी बाइक हो गई चोरी! मामला दर्ज