• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

'45 मौतें हुईं और सरकार आंकड़े छिपा रही': सागर पहुंचकर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बंडा-शाहगढ़ के प्रभावित गांवों का दौरा कर सरकार पर मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया।

By Surendra rajputEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 10:38:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 10:38:18 PM (IST)
'45 मौतें हुईं और सरकार आंकड़े छिपा रही': सागर पहुंचकर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने बंडा-शाहगढ़ के प्रभावित गांवों का किया दौरा। नईदुनिया।

HighLights

  1. दिग्विजय सिंह का दावा- जहरीली शराब से 45 मौतें
  2. सरकार पर लगाया मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप
  3. प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को बताया दिखावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को जहरीली शराब से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। शाहगढ़ और बंडा के प्रभावित गांवों के दौरे के बाद उन्होंने सरकार पर मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया।

सागर में पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि जहरीली शराब से 45 लोगों की मौत हुई है। सरकार आंकड़े छिपा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यवाही भी केवल दिखावा है।

पहले भी बेनतीजा रही जांच

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब से मौत की यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2014 में भी ऐसी घटना सामने आई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2022 में 10 लोगों की मौत हुई, जिसे तत्कालीन कलेक्टर ने नकार दिया था।

वर्ष 2024 में भाजपा विधायक ने ही लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के बाद जहरीली शराब से मौतों के कई मामले सामने आए हैं।

जबकि प्रशासन ने केवल 5-6 सितंबर के बाद के मामलों में पोस्टमार्टम कराया है। उनका कहना था कि रक्षाबंधन के बाद हुई सभी संदिग्ध मौतों के हर पहलू की जांच करनी चाहिए।

मुआवजे की मांग

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हादसे में मृत लोगों के स्वजनों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है। जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, उनके स्वजनों को भी मुआवजा नहीं दिया गया। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा कब और किस आधार पर दिया जाएगा।


यह भी पढ़ें- सागर शराब कांड: 2 और मौतों के साथ आंकड़ा 33 पहुंचा; आरोपी चंदू का गबन उजागर, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

बुलडोजर संस्कृति दिखावे की कार्रवाई

दिग्विजय सिंह ने प्रशासन द्वारा की जा रही बुलडोजर कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वे बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ हैं और केवल दिखावे के लिए कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार मंत्री और पूर्व मंत्री से जुड़े मामलों की अभी तक जांच नहीं हुई है।

सागर गोल्ड शराब यहीं बनती है, उसी से लोगों की मौत हुई लेकिन संबंधित लोगों की भी जांच नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध है, उनके खिलाफ भी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई हो।