• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 1316 में से 999 को सप्लीमेंट्री, 158 फेल: कलेक्ट्रेट तक छात्राओं का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की करीब 1316 छात्राओं में 999 को सप्लीमेंट्री और 158 को फेल किए जाने से नाराजगी फैल गई। इसके बाद छात्रा...और पढ़ें

By Surendra rajputEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 07:14:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 07:15:27 PM (IST)
सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 1316 में से 999 को सप्लीमेंट्री, 158 फेल: कलेक्ट्रेट तक छात्राओं का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का रिजल्ट आने के बाद प्रदर्शन करती छात्राएं। नईदुनिया।

HighLights

  1. सागर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 1316 में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री
  2. छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना दिया, शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची
  3. विवाद को लेकर वीडियो फुटेज केआधार पर एफआईआर की तैयारी की जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सागर के उत्कृष्ट शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (गर्ल्स डिग्री कॉलेज) में बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री और फेल किए जाने से नाराज छात्राएं कॉलेज पहुंचीं और प्राचार्य कक्ष के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गईं।

छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

रिजल्ट आने के बाद नाराजगी

छात्राओं के अनुसार बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में कॉलेज की करीब 1316 छात्राएं शामिल हुई थीं। इनमें से लगभग 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है, जबकि 158 छात्राओं को फेल किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के सप्लीमेंट्री आने से छात्राओं में नाराजगी है।


उनका कहना है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर पेपर दिए थे, लेकिन परिणाम उम्मीद के विपरीत आया है। छात्राओं ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए परिणाम की दोबारा जांच कराने की मांग की।

naidunia_image

प्राचार्य कक्ष के बाहर हुआ विवाद

सोमवार को कॉलेज खुलते ही बड़ी संख्या में छात्राएं परिसर में पहुंच गईं और प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। छात्राओं के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। छात्राएं जिन्हें अपना अभिभावक बता रहीं थीं।

बताया जा रहा है कि प्राचार्य और कॉलेज स्टाफ छात्राओं से बातचीत करने पहुंचे तो उनके साथ मौजूद लोगों ने प्राचार्य को घेर लिया। इस दौरान झूमा-झटकी की स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने पर प्राचार्य को कैबिन में भेज दिया गया। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं

कॉलेज के बाहर प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में छात्राएं कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचीं। यहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी शिकायत से अवगत कराया। छात्राओं ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सप्लीमेंट्री आने के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई और परीक्षा को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने मांग की कि परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि मूल्यांकन में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो उसे दूर किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है।

naidunia_image

बिना फीस पुनर्मूल्यांकन की मांग

छात्राओं ने परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कापियों के मूल्यांकन में किसी तरह की त्रुटि हुई है तो दोबारा जांच के बाद सही परिणाम जारी किया जाना चाहिए। छात्राओं ने पुनर्मूल्यांकन के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लेने की भी मांग रखी है।

यह भी पढ़ें- 'MP में फरार अपराधियों पर शिकंजा': PHQ का कड़ा फरमान; कुर्क होंगे बैंक बैलेंस, गाड़ी और मकान

जांच के लिए कमेटी गठित

कॉलेज प्राचार्य आनंद तिवारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम को लेकर सामने आई शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी छात्राओं के परीक्षा परिणाम और संबंधित रिकार्ड की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा।

वीडियो फुटेज के आधार पर एफआईआर की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। कॉलेज प्रबंधन का आरोप है कि इन लोगों ने नारेबाजी के साथ विवाद की स्थिति पैदा की। प्रबंधन वीडियो फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए गोपालगंज थाने पहुंचा। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।