• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा: सीएनजी पंप से निकलते ही कार के उड़े परखच्चे, चार्टर्ड बस की टक्कर से 4 की मौत

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने सड़क पर आ रही कार को सामने से टक्कर मारी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने...और पढ़ें

By Vishnu soniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 05:51:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 05:51:30 PM (IST)
सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा: सीएनजी पंप से निकलते ही कार के उड़े परखच्चे, चार्टर्ड बस की टक्कर से 4 की मौत
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। नईदुनिया।

HighLights

  1. सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर चनाटोरिया के पास हादसा
  2. तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ने सड़क पर आ रही कार को मारी टक्कर
  3. हादसे में 4 कारोबारियों की मौके पर मौत, घायलों का इलाज जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र में सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर शनिवार सुबह करीब पौने 12 बजे तेज रफ्तार चार्टर्ड बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा चनाटोरिया स्थित सीएनजी पंप के पास हुआ। पंप से निकलकर मुख्य सड़क पर आ रही कार को जबलपुर की ओर से आ रही बस ने सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग फंस गए।

घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में कार सवार विकास चौधरी (43) पिता जगदीश कुमार चौधरी निवासी हरियाणा, निर्मल कुमार जैन (65) पिता दीपचंद जैन, रामपुरा वार्ड-5 सागर और प्रशांत जैन (46) पिता रमेशचंद जैन निवासी रामपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। हरिशंकर यादव (38), निवासी हरियाणा ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। वहीं शुभम असीजा (32) घायल हुआ है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग अंदर फंसे थे, जबकि दो घायल बाहर निकले थे।

टक्कर के बाद बस भी सड़क से नीचे उतर गई। बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। यात्री बस से उतरकर मौके से चले गए, जबकि चालक और स्टाफ भी वहां से निकल गए।

यह भी पढ़ें- दमोह के रॉयल दमयंती पैलेस में फटी गैस पाइपलाइन; सगाई में मची भगदड़, कैटरिंग कर्मी की मौत और 2 गंभीर

कारोबार के सिलसिले में निकले थे

पुलिस के अनुसार कार क्रमांक एचआर 16 जेड 2408 हरियाणा की है। कार सवार लोग कारोबार के सिलसिले में निकले थे। विकास चौधरी खाद-बीज और कीटनाशक के कारोबार से जुड़े बताए गए हैं। निर्मल जैन कृषि उपकरण और यंत्र विक्रेता थे।

प्रशांत जैन एसी का सामान बेचते थे और उनका लवधी रेफ्रिजरेशन नाम से कारोबार बताया गया है। प्रशांत मूल रूप से बंडा के रहने वाले थे और सागर के रामपुरा वार्ड में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों डॉक्टर बताए गए हैं।

पुलिस ने चारों शवों का शनिवार शाम पोस्टमार्टम कराया। बहेरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।