• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

बंडा में जहरीली शराब का कहर जारी, इलाज के दौरान पंचायत सचिव ने तोड़ा दम, मृतकों का संख्या 33 पहुंची

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुडारी बुजुर्ग में पदस्थ पंचायत सचिव अजय लोधी की शुक्रवार को बीएमसी सागर में उपचार क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 12:24:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 12:27:03 PM (IST)
बंडा में जहरीली शराब का कहर जारी, इलाज के दौरान पंचायत सचिव ने तोड़ा दम, मृतकों का संख्या 33 पहुंची
बंडा में जहरीली शराब पीने से पंचायत सचिव की मौत

HighLights

  1. जहरीली शराब पीने से पंचायत सचिव की मौत
  2. जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या 33 हुई
  3. जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई जारी है

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुडारी बुजुर्ग में पदस्थ पंचायत सचिव अजय लोधी (30) की शुक्रवार को बीएमसी सागर में उपचार के दौरान मौत हो गई। अजय स्वर्गीय गनपत सिंह लोधी के पुत्र थे। जहरीली शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें उपचार के लिए बीएमसी में भर्ती कराया गया था।

परिजनों के मुताबिक अजय के पिता की मृत्यु के बाद कुछ वर्ष पहले ही उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उनकी मौत के बाद जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। वहीं करीब एक दर्जन लोग अभी बीएमसी के आईसीयू में उपचाररत हैं।


एक सप्ताह में हर दिन मौतें

जहरीली शराब को पीने के बाद 5 सितंबर से जहरीली शराब से प्रभावितों को बीएमसी में भर्ती कराया जा रहा है। तब से लेकर अब तक एक दिन भी ऐसा नहीं गया, जब किसी की मौत नहीं हुई हो। अब तक 33 लोग की मौत इस जहरीली शराब से हो चुकी है। जहरीली शराब पीकर मरने वाले लोगों में 25 से 38 साल के नौजवानों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं एक महिला की भी मौत इस जहरीली शराब से हुई है।

यह भी पढ़ें- बंडा में जहरीली शराब से 30 मौतें, 2024 में ही BJP विधायक ने दी थी चेतावनी, दिग्विजय सिंह बोले- टल सकता था सागर कांड

पुलिस की कार्रवाई जारी

जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अवैध शराब बनाने और बेचने में शामिल आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के साथ उनके मकानों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। सरकारी जमीन से कब्जे हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

उधर शराब बनाने का कथित फार्मूला उपलब्ध कराने के आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए बीएमसी में भर्ती कराया गया है।