सागर के जैन मंदिर में बड़ी चोरी: 5 मूर्तियां और 3 चांदी के छत्र ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस
सागर जिले के लुहारी गांव स्थित श्री पारसनाथ जैन मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिर से कीमती धार्मिक सामग्री ले गए।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 02:46:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 03:41:19 PM (IST)
श्री पारसनाथ जैन मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। नईदुनिया।HighLights
- मंदिर से पांच मूर्तियां और तीन चांदी के छत्र चोरी
- आयकर विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर का गृह ग्राम
- सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश कर रही पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। लुहारी गांव स्थित श्री पारसनाथ जैन मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से 5 मूर्तियां और 3 चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद नरयावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि यह मंदिर दिल्ली में आयकर विभाग में अतिरिक्त कमिश्नर के पद पर पदस्थ अनूप जैन के गृह ग्राम में स्थित है।
सबूत जुटा रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीसीटीवी से चोरों की तलाश
मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का डीवीआर भी नरयावली थाने पहुंच चुका है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और चोरी गई मूर्तियों व चांदी के छत्रों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। नरयावली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।