टूटी बेस प्लेट के सहारे विदिशा से बीना पहुंच गई कुशीनगर एक्सप्रेस -बीना में किया कोच अलग, ढाई घंटे खड़ी रही ट्रेन
ट्रेन बीना में ढाई घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को अचानक अपना स्थान बदलने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्री देरी और शिफ्टिंग के कारण परेशान नजर आए। अधिकारियों का कहना था कि वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी पहुंचने पर बी-5 कोच लगा दिया जाएगा।
Publish Date: Wed, 15 Jan 2025 11:03:43 PM (IST)
Updated Date: Thu, 16 Jan 2025 08:01:15 AM (IST)
सागर। कुशीनगर एक्सप्रेस के एक कोच की टूटी बेस प्लेट।HighLights
- कुशीनगर एक्सप्रेस के बी-5 में एक्सल कवर खराब था।
- ट्रेन धीमी गति से चलकर करीब 6.30 बजे बीना पहुंची।
- बीना में कोच हटाया, झांसी में नया कोच लगाया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बीना। मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 22538) के एक कोच की बेस प्लेट भोपाल से विदिशा के बीच टूट गई। विदिशा में ट्रेन स्टाफ को इसकी जानकारी हुई तो ट्रेन को उसी स्थिति में गंजबासौदा तक लाया गया। गंजबासौदा में कैरेज एंड वैगन स्टाफ ने ट्रेन की स्थिति देखने के बाद चेतावनी के साथ बीना भेज दिया। बीना रेलवे स्टेशन पर खराब कोच को अलग कर ट्रेन को रवाना किया गया। यह प्रक्रिया पूरी होने तक ढाई घंटे लग गए, तब ट्रेन बीना स्टेशन पर ही खड़ी रही।
![naidunia_image]()
Indian Railway: चित्तौड़गढ़ से मल्हारगढ़ तक क्रासिंग के लिए नहीं रुकेगी ट्रेन, यात्रियों का समय बचेगा
- कुशीनगर एक्सप्रेस बुधवार को भोपाल स्टेशन पर निर्धारित समय से लगभग 15 मिनट की देरी से पहुंची थी। ट्रेन को 3.15 बजे भोपाल से बीना के लिए रवाना किया गया।
- शाम चार के लगभग ट्रेन विदिशा पहुंची। वहां रुटीन चेकअप के दौरान प्वांइट्समैन ने देखा की इंजन के बाद लगे आठवे कोच बी-5 की बेस प्लेट टूटी हुई है।
- उसने स्टेशन स्टाफ को जानकारी दी और स्टेशन से यह जानकारी ट्रेन स्टाफ और अगली स्टेशन गंजबासौदा पर दी गई।
![naidunia_image]()
Indian Railway: भुसावल-कटनी एक्सप्रेस चोपन तक चलेगी, सिंगरौली से बढ़ेगा रेल संपर्क
- गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को लगभग आधे घंटे रोका गया। यहां कैरिज एंड वैगन स्टाफ ने ट्रेन को अटेंड किया।
- बेस प्लेट की हालत देख स्टाफ ने निर्णय लिया कि ट्रेन को बीना तक भेजा जा सकता है।
- वहां से ट्रेन धीमी गति से चलते हुए करीब 6.30 बजे बीना पहुंची।
- बीना रेलवे स्टेशन पर कैरिज एंड वैगन स्टाफ ने ट्रेन को अटेंड किया।
- एसी कोच बी 5 के पहिए की बेस प्लेट टूटी हुई थी, इसलिए एहतियातन उस कोच को ट्रेन से अलग करने का निर्णय लिया गया।
- उसके बाद यात्रियों को दूसरे एसी कोच में शिफ्ट कर इस कोच को ट्रेन से अलग किया गया।
तकनीकी खराबी को हल कर दिया गया है। भविष्य में इस प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जांच की जा रही है। - नवल अग्रवाल, पीआरओ भोपाल रेल मंडल