
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मछरयाई शराब दुकान के पास मृत मिले विष्णु खटीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात सामने आई है। मौत का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए पुलिस अब विसरा जांच कराएगी।
घटना के विरोध में रविवार को क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। वहीं पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता हर्ष यादव और सुरेंद्र चौधरी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने एवं जहरीली शराब से हुईं मौतों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। एसपी संजीव सिन्हा ने कहा कि विसरा जांच से मौत का कारण स्पष्ट करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- भोपाल के पानी में मिला इंदौर वाला जानलेवा बैक्टीरिया, निगम ने ई-कोलाई मिलने का दावा किया खारिज
बता दें कि शनिवार शाम मोतीनगर थाना क्षेत्र के मछरयाई में शराब दुकान के पास विष्णु खटीक (35) मृत मिले थे। उनके साथ मौजूद पुरव्याऊ निवासी कमलेश सोनी (50) भी अचेत मिले। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है।