• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar News: 11 साल के बच्चे को गला दबाकर किया बेहोश... कुकृत्य के बाद जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सागर जिले के मकरोनिया के बड़तूमा में एक झोपड़ीनुमा मकान में 11 साल के बालक का शव मिला था। पुलिस ने जब मामले की जांच आरंभ की तो बालक के...और पढ़ें

By Vishnu soniEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 15 Jul 2024 11:24:36 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jul 2024 02:56:01 PM (IST)
Sagar News: 11 साल के बच्चे को गला दबाकर किया बेहोश... कुकृत्य के बाद जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
पीएम रिपोर्ट में बच्चे को जिंदा जलाने सहित अन्य कृत्य की बात सामने आई। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

HighLights

  1. बड़तूमा में 11 साल के बच्चे की हत्या का आरोपित गिरफ्तार।
  2. साक्ष्य मिटाने आरोपी बड़े भाई के कपड़े पहनकर हुआ फरार।
  3. पुलिस के अनुसार दोनों ने साथ में की थी दारू, मुर्गा की पाटी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मकरोनिया के बड़तूमा में घर में जले मिले बच्‍चे के शव के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पहले बच्‍ का गला दबाकर उसे अचेत किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके जिंदा जला दिया और भोपाल भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

झोपड़ी में मिला था बालक का शव

मकरोनिया थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बड़तूमा के एक झोपड़ी में 11 साल के बालक की अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बच्‍चे के साथ अंतिम बार अंकित अहिरवार देखा गया था, जो घटना के बाद से ही फरार है।


naidunia_image

पीएम रिपोर्ट में हुआ था खुलासा

शनिवार को शव की पीएम रिपोर्ट में बच्चे को जिंदा जलाने सहित अन्य कृत्य की बात सामने आई। रविवार को पुलिस ने आरोपित अंकित को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि बच्‍चा मकरोनिया स्थित मीट मार्केट में अज्जू खटीक की दुकान में पिछले दो महीने से काम कर रहा था।

naidunia_image

संबंध बनाने का किया था विरोध

शुक्रवार को आरोपित अंकित भी दुकान में काम करने आया। इसी दौरान दोनों की बातचीत हुई। अंकित ने आरोपित से रात में पार्टी करने का कहा। रात में बच्‍चे के घर अंकित शराब लेकर पहुंचा, जबकि बच्‍चे ने नाॅनवेज बनाया। दोनों न घर में शराब पी। इसी दौरान शराब के नशे में आरोपित अंकित ने बच्‍चे से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका बच्‍चे ने विरोध किया।

गैस पाइप से दबा दिया गला

इसके बाद आरोपित ने गैस के पाइप से बच्‍चे का गला दबाकर उसे अचेत कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद अंकित ने बिस्तर पर अचेत पड़े बच्‍चे के ऊपर गद्दे व अन्य कपड़े डालकर कमरे में रखे एलपीजी स्टोव की आग से उसे जला दिया।

हत्‍या के साक्ष्‍य मिटाने का किया प्रयास

आरोपित घर में रखे बच्‍चे के बड़े भाई के कपड़े और जूत लेकर कमरे का दरबाजा बाहर से बंद कर वहां से चुपचाप निकल गया। कुछ दूर जाकर आरोपित ने हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए अपने कपड़े और जूते उतारकर कुएं में फेंक दिए और अपने साथ लाए बच्‍चे के बड़े भाई के जूते, कपड़े पहन कर वहां से रात में ही भोपाल भाग गया।

पुलिस ने मकरोनिया रेलवे स्टेशन पर पकड़ा

दिनभर भोपाल में रहने के बाद रविवार को जब वह सागर आया तो पुलिस ने मकरोनिया रेलवे स्टेशन पर आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उस पर हत्या, अप्राकृतिक कृत्य, पॉक्सो एक्ट, साक्ष्य मिटाने सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।