• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar News: भाजपा नेता का शव वकील के फार्म हाउस में मिला, हत्या की आशंका

केसली निवासी भाजपा नेता 11 जुलाई की शाम घरसे निकले थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचे। उनके बेटे के अनुसार पिता का रात को फोन भी आया था, जिसमें उन्‍हों...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 15 Jul 2024 06:36:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jul 2024 06:36:12 AM (IST)
Sagar News: भाजपा नेता का शव वकील के फार्म हाउस में मिला, हत्या की आशंका
फार्म हाउस में जांच करते पुलिस अधिकारी। इनसेट में भाजपा नेता राजकुमार का फाइल चित्र।

HighLights

  1. पुलिस के अनुसार तीन दिन से लापता थे भाजपा नेता।
  2. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष थे राजकुमार।
  3. फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरे आठ माह से खराब।

नईदुनिया न्यूज, देवरीकला (सागर)। तीन दिन से लापता भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार बरकड़े का शव रविवार को एक वकील के फार्म हाउस में मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने डाग स्क्वाॅड, एफएसएल टीम से जांच कराई और शव का पोस्टमार्टम कराया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार इंदिरा काॅलोनी केसली के निवासी थे। वह 11 जुलाई की शाम करीब छह बजे बाजार जाने की बात बोलकर घर से निकले थे, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे। उनके पुत्र अंकित बरकडे ने बताया कि गुरुवार शाम को घर से निकलने के बाद पापा का रात 10 बजे फोन आया था कि वह समनापुर रोड पर हैं, उन्हें आकर ले जाओ।


इसके बाद अंकित ने बार-बार फोन लगाया पर फोन नहीं उठा। दो दिन तलाश करने पर जब राजकुमार का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्वजनों को सूचना मिली कि राजकुमार बरकड़े का शव एडवोकेट अनिरुद्ध सिंह के फार्म हाउस पर देखा गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

naidunia_image

फार्म हाउस में उलटा पड़ा भाजपा नेता राजकुमार का शव।

फार्म हाउस पर बरकड़े की बाइक भी थी। झाड़ियों के किनारे शव उलटा पड़ा हुआ था। पैरों में चप्पल या जूते नहीं थे। संदेह होने पर केसली थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर एडिशनल एसपी लोकेश सिंह डिम्हा, एफएसएल टीम, डाग स्क्वाॅड, एसडीओपी के साथ केसली, महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव और मौका स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पोस्टमार्टम पैनल से हुआ। घटना की सूचना पर आदिवासी समुदाय सहित भाजपा नेता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अस्पताल पहुंचे। वहीं, फार्म हाउस के मालकि अधिवक्ता अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि वह 10 जुलाई से बाहर था। वहां राजकुमार कैसे आए मुझे जानकारी नहीं है। फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरे आठ माह से खराब पड़े हैं। सागर के एडीशनल एसपी लोकेश सिन्हा का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव आदि भाजपा नेताओं ने शोक जताया।