Sagar News: सीएम शिवराज ने किसानों को दिया भरोसा, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा, 32 हजार रुपये हेक्टेयर देंगे सहायता राशि। ऋण वसूली स्थगित करने के साथ ही ब्याज माफ करने की घोषणा। ...और पढ़ें
By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 21 Mar 2023 04:34:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Mar 2023 04:34:42 PM (IST)

बीना/सागर, नवदुनिया प्रतिनिधि। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना तहसील का दौरा किया। रुसल्ला गांव में किसान किसान वीरेंद्र पटले के खते में जाकर मसूर और रायडा (सरसों) की फसल में हुए नुकसान का आकलन किया। कल्याण सिंह के खेत में जाकर गेहूं की फसल देखी। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जिन किसानों को फीसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ, उन्हें 32 हजार रुपये हेक्टेयर के मान से राहत राशि का भुगतान किया जाएगा। ऋण वसूली स्थगित करने के साथ ही ब्याज माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा से किसानों ने राहत की सांस ली।
इससे पहले मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दोपहर एक बजे रिफाइनरी के पास बने हेलीपेड पर उतरे। कठाई, देहरी, सेमरखेड़ी, निवोदा होते ही रुसल्ला गांव पहुंचे। उन्होंने किसान वीरेंद्र पटेल के खेतों में सबसे पहले मसूर की फसल का जायजा लिया। फसल देखते समय उन्होंने किसान ने कहा कि फसल पककर तैयार थी, लेकिन घर में आने से पहले ही प्राकृतिक आपदा से खराब हो गई।
हाथ जोड़कर मदद गुहार लगा रहे किसान से उन्होंने कहा कि हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं है, संकट है। ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई हम करेंगे। इसके बाद उन्होंने खरीब 10 एकड़ में खड़ी रायडा (सरसों) की फसली देखी। यहां भी उन्होंने किसानों को उचित राहत राशि देने की आश्वासन दिया। दो खेतों के निरीक्षण करने के बाद वह किसान कल्याण सिंह के खेत में गेहूं की फसल देखने पहुंचे। किसानों ने उन्होंने कहा कि जब तक हम हैं, तब तक किसानों की आंखों में आसू नहीं आने देंगे। तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
किसानों को किया संबोधित
फसलों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने किसानों को राहत राशि देने, ऋण वसूली स्थगित करने के साथ ही ब्याज माफ करने की घोषणा की। इसके बिजली गिरने से मृत्य होने पर परिवार को चार लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। यहां तक कि उन्होंने प्राकृतिक आपदा से गाय, बैल, बैंस, भेड़, बकरी और मुर्गा, मुर्गी मरने पर भी आर्थिक सहायता देने का आश्वसन दिया। इस दौरान विधायक महेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।