Sagar News: फांसी के फंदे पर लटका मिला इंजीनियर का शव, छह दिन बाद थी शादी
Sagar Crime News अतुल की 24 नवंबर को शादी थी। शादी के लिए उन्होंने शुक्रवार से छुट्टी भी ली थी। गुरूवार की रात इंजीनियर को उसके दोस्तों ने फोन लगाया, ...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 18 Nov 2022 09:52:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Nov 2022 12:14:53 AM (IST)

Sagar Crime News बीना (नवदुनिया न्यूज)। रिफाइनरी के एक असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का शव शुक्रवार को रिफाइनरी की टाउनशिप स्थिति इंजीनियर के आवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूत्रों के मुताबिक मृतक इंजीनियर की 24 नवंबर को शादी थी। शादी के लिए उन्होंने शुक्रवार से छुट्टी भी ली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम से घटना स्थल का निरीक्षण कराया है। इसके बाद शव की पाएम कराकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अतुल पिता भंवर सिंह गुर्जर (26) नागदा का रहने वाला है। करीब पांच साल से वह रिपाइनरी में नौकरी कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि अतुल की 24 नवंबर को शादी थी। शादी के लिए उन्होंने शुक्रवार से छुट्टी भी ली थी। गुरूवार की रात इंजीनियर को उसके दोस्तों ने फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
इसके बाद उन्होंने आफिस में फोन लगाकर अतुल के फोन न उठाने की जानकारी दी। टाउनशिप के गार्ड सहित पड़ोस में रहने वाले अन्य कर्मचारियों ने इंजीनियर के आवास पर पहुंचकर आवाज लगाई और दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके चलते आगासौद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर देखने पर पता चला कि इंजीनियर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाई।
टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और विशेषज्ञों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल की। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।