सागर शराब कांड में दिग्विजय सिंह ने एसपी पर लगाया 50 लाख वसूली का आरोप; EOW जांच की मांग
दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी पर हर महीने 50 लाख रुपये वसूली का आरोप लगाया और ईओडब्ल्यू जांच की मांग की। उन्होंने चार प्रभावित परिवारों को गोद लेने की घो...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 09:19:41 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 09:46:26 AM (IST)
सागर जहरीली शराब कांड पर दिग्विजय सिंह का हमला। (नईदुनिया)HighLights
- दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी पर गंभीर वसूली के आरोप लगाए।
- एसपी पर हर महीने 50 लाख रुपये वसूली का आरोप।
- दिग्विजय ने एसपी हटाकर ईओडब्ल्यू जांच कराने की मांग की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को सागर के पुलिस अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पत्रकार वार्ता बुलाकर आरोप लगाया कि एसपी अनुराग सुजानिया हर महीने 50 लाख की वसूली कर रहे हैं। यदि यह आरोप प्रमाणित नहीं हैं तो एसपी उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकते है। अवैध वसूली के आरोपों को वह अदालत में प्रमाणित कर देंगे।
ईओडब्ल्यू से जांच कराने की मांग
- जहरीली शराब कांड के बाद सागर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने शनिवार-रविवार को प्रभावित परिवारों और स्थानीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद शराब माफिया को राजनीति, प्रशासनिक और पुलिस संरक्षण मिलने का आरोप लगाया। जहरीली शराब कांड के लिए इसी गठजोड़ को जिम्मेदार ठहराते हुए दिग्विजय ने कहा कि इससे पहले मुरैना जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई।
उस वक्त वहां के एसपी अनुराग सुजानिया ही थे। सागर में उसी तरह की स्थितियों में मौतें हुईं और यहां भी एसपी वहीं हैं। उन्होंने एसपी सुजानिया को हटाकर उनकी जांच ईओडब्ल्यू से कराने की मांग की। इधर, एसपी सुजानिया ने इस पर कोई भी टिप्पणी देने से इन्कार किया है। न्यायिक जांच पर भी सवाल
दिग्विजय सिंह ने न्यायिक जांच पर भी सवाल उठाए। कहा कि जिन अधिकारियों या एजेंसियों से जांच कराई जा रही है, उन पर उन्हें भरोसा नहीं है। जब भी लीपापोती करना होती है, जो न्यायिक जांच बैठा दी जाती है। व्यापम मामले में भी इन्हीं को जांच करने के लिए बुलाया गया था और अब शराब कांड के लिए भी इन्हीं को बुलाया लिया है। दिग्विजय ने शराब कारोबारियों और राजनीतिज्ञों के बीच संबंधों की जांच की मांग की।
चार प्रभावित परिवारों को गोद लेने की घोषणा
- दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने अभी तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिया। सरकार ने अभी यह तक नहीं बताया कि कब तक और कितना मुआवजा दिया जाएगा।
- दिग्विजय ने मृतक भोला अहिरवार, राम स्वरूप अहिरवार, भोपाली आदिवासी और धन सिंह अहिरवार के परिवार को गोद लेने की घोषणा की। कहा कि वह परिवार को 10 हजार रुपये प्रतिमाह देंगे और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाएंगे।
यह भी पढ़ें- खंडवा में जंगल में अतिक्रमण की लड़ाई संघर्ष में बदली, सरपंच पति की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार