नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। शाहगढ़ थाना क्षेत्र के साठिया घाट पर शुक्रवार रात छतरपुर से जबलपुर जा रही यात्री सामने से आ रहे ट्रक को क्रास करते समय पलट गई। हादसे में बस कंडेक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला यात्री का हाथ कट गया। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हुए, जिनमें से सात मरीजों को सागर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपित बस चालक पर लापरवाही पूर्वक बस चलाने का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छतरपुर से दमोह होते हुए जबलपुर जाने वाली सिंह ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 21 पी 0786 साठिया घाट पर सामने से आ रहे ट्रक को साइड देते समय मोड पर अचानक पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे, जो अधिकांश दमोह जिले के थे। बस पलटने के बाद मौके पर शाहगढ़ और हीरापुर की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकला गया।
ये भी पढ़ें- Love Jihad In Indore: पहले हिंदू नाम बताकर किया विवाह, बाद में मतांतरण कर की मारपीट, ससुर ने भी किया दुष्कर्म
हादसे में बस परिचालक बटियागढ़ टेड़ाआम निवासी 30 वर्षीय दामोदर सिंह का पैर जांच की ओर से बुरी तरह कट गया, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं दमोह निवासी 50 साल निवासी 50 वर्षीय रमा पति शैलेश असाटी के बायें हाथ की कलाई के ऊपर से हाथ कट गया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों में बड़ी बहू, सत्यराज तिवारी, लक्ष्मण अहिरवार, गणेश लोधी, शुभम तिवारी, वैजनाथ अहिरवार और अभिषेक मानक शामिल हैं।
सात गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों को शाहगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सागर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। शनिवार सुबह बस के हेल्पर दामोदर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।