
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर: मध्य-प्रदेश के सागर जिले के देवरी जनपद की गुगवारा ग्राम पंचायत के पड़रई गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। गांव में कई लोग बीमार हो गए हैं, जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। बीमार लोगों को देवरी और सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उल्टी-दस्त से पीड़ित चार वर्षीय कृष्णा और 28 वर्षीय मनीषा को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया गया है कि मनीषा गर्भवती थी।
गांव में लगातार नए मरीज सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई। विभाग ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर आधा दर्जन से अधिक स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही जल स्रोतों में दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- रीवा से दिल्ली का सफर अब सिर्फ 2 घंटे में, वायु सेवा की हुई शुरूआत, व्यापार और पर्यटन को मिले नए पंख
यह भी पढ़ें- गुना में ट्रैक्टर की स्पीड को लेकर हुआ विवाद, मंडी में फसल बेचने आए किसान की पत्थर से वार कर हत्या