• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने रची खौफनाक साजिश, ससुराल वालों को फंसाने के लिए किया विस्फोट, आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च की शाम मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकान पर रखे ब्लूटूथ स्पीकर में विस्फोट हुआ। इसमें 12 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके नाना-...और पढ़ें

By Vishnu soniEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 08:54:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 08:54:17 PM (IST)
पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने रची खौफनाक साजिश, ससुराल वालों को फंसाने के लिए किया विस्फोट, आरोपी गिरफ्तार
बूढ़ी रानगिर मंदिर के बाहर विस्फोट का आरोपित गोलू पटेल के साथ पुलिस।

HighLights

  1. सागर मंदिर ब्लास्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा
  2. ससुराल वालों को फंसाने के लिए किया विस्फोट
  3. अपनों को जेल भेजने के लिए मासूम को किया घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। रानगिर के बूढ़ी रानगिर मंदिर के बाहर ब्लूटूथ में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने पाटई गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अपने ससुराल वालों को फंसाने के लिए उसने मंदिर के बाहर विस्फोट का यह षड़यंत्र रहा और मंदिर के पुजारी को मैसेज करके बस रखे होने की सूचना दी। एसएमएस में अपने साले व ससुराल वालों के नाम भी भेजे थे। बहरहाल पुलिस मामले का राजफास करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विस्फोट में मासूम हुई थी घायल

जानकारी के अनुसार 18 मार्च की देर शाम बूढ़ी रानगिर माई के मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकान पर छोड़े गए ब्लूटूथ स्पीकर में विस्फोट हो गया था। जिसमें एक बाहर साल की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद उसके नाना-नानी भी विस्फोट में घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस, एफएसएल, डाग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया। वहां से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, 109,(1) बीएनएस की धाराओं में कायमी कर जांच शुरू की।


पत्नी और ससुरालवालों को फंसाने के लिए घटना को दिया अंजाम

विवेचना के दौरान एक संदिग्ध एसएमएस की जानकारी प्राप्त हुई, जो इस विस्फोट से जुड़ा हुआ था। तत्काल साइबर टीम को सक्रिय कर तकनीकी विश्लेषण कराया गया। प्राप्त क्लू के आधार पर संदेही गोलू उर्फ इमारत पटेल निवासी पाटई गांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसकी शादी जून 2025 में नूरजहां निवासी चिंगी टोला, सिंगरौली से हुई थी। फरवरी 2026 में पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी और अपने भाइयों के दबाव में वापस नहीं आ रही थी। इसी कारण आरोपित ने सुनियोजित षड्यंत्र रचते हुए अपनी पत्नी के भाइयों एवं उनके स्वजन को झूठे प्रकरण में फंसाने की योजना बनाई।

ब्लूटूथ स्पीकर में विस्फोटक लगा किया विस्फोट

आरोपित द्वारा रानगिर मंदिर के पुजारी को भ्रामक एसएमएस भेजकर संदेह उत्पन्न किया गया तथा एक ब्लूटूथ स्पीकर में सुतली बम एवं डेटोनेटर लगाकर, उसकी बैटरी से सर्किट पूर्ण करते हुए उसे दुकान में रख दिया गया, जिससे विस्फोट हुआ और वृद्ध दंपति सहित उसकी पोती घायल हो गए। आरोपित को विश्वास था कि एसएमएस के आधार पर पुलिस उसकी पत्नी के भाइयों एवं स्वजन को गिरफ्तार कर लेगी, जिससे वह अपनी पत्नी को वापस लाने में सफल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- नरसिंहपुर में नकुल नाथ के कार्यक्रम से जाते ही भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, दो गुटों में झूमाझपटी, पुलिस ने संभाला मोर्चा; Video वायरल

आरोपित गिरफ्तार, साक्ष्य जब्त

घटना में प्रयुक्त मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस के टुकड़े एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस द्वारा जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में सुरखी थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु, उपनिरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, उपनिरीक्षक शिवम दुबे, प्रधान आरक्षक सौरभ रेकवार, आरक्षक हेमेन्द्र, आरक्षक विकास मिश्रा, आरक्षक उमाशंकर, आरक्षक पवन पटेल, आरक्षक आशीष यादव, आरक्षक कमलेश गुर्जर, आरक्षक रवि मिश्रा, आरक्षक प्रेम कुमरे का योगदान रहा।