• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

बीना में पति के साथ प्रेम संबंध के शक में देवरानी ने जेठानी को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

गोदना गांव में मां-बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और पति के अपनी भाभी से कथित प्रेम संबंधों का शक सामने आया है।

By Amit MishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 08:28:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 08:28:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बीना में पति के साथ प्रेम संबंध के शक में देवरानी ने जेठानी को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
प्रेम संबंध के शक में देवरानी ने जेठानी और भतीजी को जलाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीना। गोदना गांव में मां-बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और पति के अपनी भाभी से कथित प्रेम संबंधों का शक सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपित काजल गोस्वामी ने पूछताछ में बताया कि उसे अपने पति आकाश ठाकुर और जेठानी गिरजा दांगी के बीच प्रेम संबंध होने का संदेह था।

इसी बात को लेकर पति-पत्नी और जेठानी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने 2 नवंबर की शाम जेठानी गिरजा और उनकी बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। घटना में 100 प्रतिशत झुलसी गिरजा की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय मासूम का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है।


अगस्त माह में भी किया था जलाने का प्रयास, पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना

पुलिस के मुताबिक, काजल गोस्वामी और आकाश ठाकुर का वर्ष 2023 में प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद काजल को पति और उसकी भाभी गिरजा के बीच कथित प्रेम संबंधों की जानकारी हुई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच अनबन रहने लगी। पुलिस जांच में गांव के लोगों से हुई पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपित काजल ने अगस्त माह में भी गिरजा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय आग नहीं लग सकी थी। हालांकि उस घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। यदि तभी पुलिस को सूचना दी जाती तो शायद यह वारदात टल सकती थी।

पीछे के रास्ते से दाखिल होकर दिया वारदात को अंजाम

दो नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे गिरजा और उनकी बेटी घर के अंदर कमरे में थीं तथा बेटी बेड पर बैठकर मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान काजल स्टील के कैन में पेट्रोल लेकर घर पहुंची। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, वह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए घर के पीछे की ओर से अपने बाड़े के रास्ते अंदर पहुंची थी।

इसके बाद आंगन से कमरे में मौजूद मां-बेटी को देखकर उन पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। आग लगाने के बाद वह भागी और कैन को रास्ते में ही दूर उछालकर फेंकती हुई पीछे के रास्ते से अपने घर लौट गई। उसने घटना के बाद कपड़े भी बदल दिए और वारदात में उपयोग किए गए कपड़ों को पन्नी में रखकर स्कूटी से किर्रावदा बाइपास के पास फेंक आई थी।

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने मरणासन्न कथन

घटना के बाद दोनों को बीना अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया। बाद में 14 साल की बेटी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों घायलों के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से मरणासन्न कथन दर्ज कराए थे। पुलिस के अनुसार दोनों ने अपने कथनों में काजल द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कही थी। घटनास्थल के निरीक्षण में घर के पीछे से अंदर आने-जाने के रास्ते पर पैरों के निशान मिले। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी घटना के समय के आसपास काजल की आवाजाही सामने आई।

केन, कपड़े, जूते और माचिस जब्त: फोरेंसिक साक्ष्यों से पुष्टि

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर पेट्रोल रखने वाली स्टील की केन, उसका ढक्कन, घटना के समय पहने कपड़े, जूते और माचिस जब्त की है। घटनास्थल से मां-बेटी के अधजले कपड़े और अधजला मोबाइल भी जब्त किया गया है। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने निशान लिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराने के साथ तकनीकी और फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि अब तक मिले साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज आरोपित की संलिप्तता की पुष्टि करने वाले हैं।

आरोपित महिला गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश: मामले में अब बढ़ेगी हत्या की धारा

थाना प्रभारी अनूप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काजल गोस्वामी (28) निवासी गोदना को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। घटना के बाद घायल आयुषी के चाचा आकाश ठाकुर ही गिरजा और आयुषी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। गिरजा की इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में सात जजों की नियुक्ति पर विवाद, हाई कोर्ट में सामाजिक प्रतिनिधित्व की हुई तीखी बहस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।