• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में 81 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, एसपी हंसराज सिंह ने जारी किए आदेश, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Satna Police Transfer: पुलिस अधीक्षक जिला सतना हंसराज सिंह ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले के पुलिस बल में बड़ा फेरबदल करते हुए 81 अधिकारी-कर्मचारियों के ...और पढ़ें

By Mayank MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 08:10:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 08:10:01 PM (IST)
सतना में 81 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, एसपी हंसराज सिंह ने जारी किए आदेश, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
सतना पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल।

HighLights

  1. सतना पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
  2. 81 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले
  3. एएसआई और आरक्षकों का तबादला

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। पुलिस अधीक्षक जिला सतना हंसराज सिंह ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले के पुलिस बल में बड़ा फेरबदल करते हुए 81 अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार संबंधित पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त किया गया है।

जारी सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, महिला प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित विभिन्न पदों पर तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्थानांतरण में पुलिस लाइन, यातायात, महिला सेल, थाना अजाक सहित जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी

आदेश के मुताबिक अभिलाषा नायक को पुलिस लाइन से नागौद, अभिषेक पाण्डेय को पुलिस लाइन से सिटी कोतवाली, मकरध्वज पाण्डेय को अजाक से सिविल लाइन, रंजीत सिंह एवं झलक नारायण पाण्डेय को पुलिस लाइन से रामपुर बघेलान तथा बहोरीलाल को पुलिस लाइन से कोठी भेजा गया है। इसी तरह रामसुदर कुशवाहा को उप पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय से जसो और महेश चन्द्र मिश्रा को पुलिस लाइन से कोलगवां पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें- 15 सितंबर से बदलेगा भोपाल मेट्रो का समय, पीक आवर्स में हर 15 मिनट पर मिलेगी ट्रेन, देखें नया टाइम-टेबल

81 तबादलों में कई थाना क्षेत्रों में बदलाव

सूची में पुलिसकर्मियों को नागौद, कोलगवां, कोठी, सिटी कोतवाली, रामपुर बघेलान, सभापुर, सिंहपुर, जसो, अमरपाटन, चित्रकूट, मझगवां, जैतवारा, रैगांव, धारकुंडी और यातायात सहित विभिन्न स्थानों पर पदस्थ किया गया है। कई आरक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों को थाना स्तर से पुलिस लाइन अथवा अन्य इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश पर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के हस्ताक्षर हैं। आदेश क्रमांक 1868/2026 दिनांक 12 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।