• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

जबलपुर से सिंगरौली लौट रही कार टैंकर में घुसी, मैहर में 100 मीटर घिसटने के बाद आग भड़की, तीन युवक गंभीर

हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। कार क्रमांक MP66 ZC 4783 में सवार तीन युवक जबलपुर से घूमकर अपने घर बैढ़न, जिला सिंगरौली लौट रहे थे।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 09:13:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 09:13:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर से सिंगरौली लौट रही कार टैंकर में घुसी, मैहर में 100 मीटर घिसटने के बाद आग भड़की, तीन युवक गंभीर
जली हुई कार को सड़क से हटवाने के बाद यातायात बहाल। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. मैहर में एनएच-30 पर रात 9:30 बजे हादसा
  2. तीन युवक घायल; कार जलकर खाक
  3. टैंकर चालक की सूझबूझ से बची जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। नेशनल हाईवे-30 पर रविवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार वरना कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी।

कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार टैंकर के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। गनीमत रही कि तीनों युवक समय रहते कार से बाहर निकलने में सफल रहे।

सिमरन सरोवर होटल के पास हुआ हादसा

इसी दौरान सिमरन सरोवर होटल के पास उनकी कार आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। कार को पीछे घिसटता देख टैंकर चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया। इसी बीच कार में आग भड़क उठी। कार सवार तीनों युवकों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।


पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।

राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया

गुजर रहे युवा कांग्रेस के मैहर जिला अध्यक्ष सौरभ लल्ला शर्मा भी अपने साथियों के साथ रुक गए। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। जली हुई कार को सड़क से हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया गया।

तीनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज

हादसे में घायल युवकों की पहचान विक्रमादित्य पांडेय (30), पिता रोहणी प्रसाद पांडेय, आशीष कुमार पांडेय (40), पिता हनुमान प्रसाद पांडेय और शिवेंद्र पांडेय (32), पिता सुशील कुमार पांडेय के रूप में हुई है। तीनों बैढ़न, जिला सिंगरौली के निवासी हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने बताया कि घायलों को मैहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में पत्नी को ससुराल छोड़कर निकला युवक पेड़ पर लटका मिला, भानतलैया में शव रखकर लगाया जाम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।