• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में सिलेंडर की डिलीवरी करने पहुंची गाड़ी में आग, टंकियां नीचे उतार टाला बड़ा हादसा

वाहन में सिलेंडर रखे होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

By Mayank MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 12:20:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 12:38:02 PM (IST)
सतना में सिलेंडर की डिलीवरी करने पहुंची गाड़ी में आग, टंकियां नीचे उतार टाला बड़ा हादसा
गैस सिलिंडर वाहन में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास में जुटे स्थानीय रहवासी। सौजन्‍य

HighLights

  1. लोगों ने बिना देर किए तत्परता दिखाई
  2. सिलेंडर नीचे उतारना शुरू कर दिया
  3. घटना के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर के उतैली स्थित पीएम आवास कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले एक वाहन में अचानक आग लग गई।

बड़े हादसे का खतरा टल गया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने बिना देर किए तत्परता दिखाई और वाहन से गैस सिलेंडरों को आनन-फानन में नीचे उतारना शुरू कर दिया। समय रहते सिलेंडरों को वाहन से अलग किए जाने के चलते संभावित बड़े हादसे का खतरा टल गया।

वाहनों में आग से बचाव के इंतजामों पर भी सवाल खड़े

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गैस सिलेंडरों से भरे वाहन में आग लगने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और ऐसे वाहनों में आग से बचाव के इंतजामों पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, आग लगने का कारण और घटना से हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।


सिलेंडरों को ढोने के लिए कबाड़ वाहनों को क्यों?

आग से झुलसे वाहन की हालत देखकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है कि आखिर इतनी संवेदनशील गैस के सिलण्डेरों को ढोने के लिए कबाड़ वाहनों को क्यों लगाया गया है? आखिर इस पर भी कोई कार्रवाई होगी?

सिलेंडरों के कारण बढ़ सकता था खतरा

गैस सिलेंडर ले जा रहे वाहन में आग लगना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता था। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। यह हादसा एक बड़ा गंभीर रुप भी ले सकता था।

समय पर गैस सिलेंंडर वाहन से उतार लिए गए

गनीमत रहीं कि सही समय पर गैस सिलेंंडर वाहन से उतार लिए गए और वाहन में लगी आग पर काबू पाते हुए उसे बुझा लिया गया। अन्यथा यह एक त्रासदी का भी रूप ले सकता था।

यह भी पढ़ें- बाहर खाने के शौकीनों सावधान : जबलपुर में सिद्धी विनायक रेस्टोरेंट में टाॅयलेट के पानी से बन रहा था खाना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।