• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में पहाड़ी के दुर्गम रास्ते से गुजर रहा था वाहन, वन अमले ने घेराबंदी कर दबोचा

वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। लकड़ी की प्रजाति और मात्रा का भी सत्यापन किया जा रहा है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 10:57:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 10:57:28 PM (IST)
सतना में पहाड़ी के दुर्गम रास्ते से गुजर रहा था वाहन, वन अमले ने घेराबंदी कर दबोचा
कार्रवाई के दौरान अजय सिंह, अरखेंद्र सिंह और अनीश तिवारी। सौजन्‍य विभाग

HighLights

  1. निगरानी के बावजूद तस्कर सक्रिय हैं
  2. रात के अंधेरे में लकड़ी का अवैध परिवहन
  3. लकड़ी बरामद होने के बाद प्रकरण दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जंगल से लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन पर वन विभाग की निगरानी के बावजूद तस्कर रात के अंधेरे में दुर्गम रास्तों का सहारा ले रहे हैं।

जब्त कर वन विभाग ने प्रकरण दर्ज किया

हरदुआ सर्किल के पकररू कुठ क्षेत्र में वन अमले ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदे एक वाहन को पकड़ा है। वाहन क्रमांक एमपी-19 जेडबी-4535 को पहाड़ी के दुर्गम मार्ग पर पकड़ा गया। वाहन से लकड़ी बरामद होने के बाद उसे जब्त कर वन विभाग ने प्रकरण दर्ज किया है।

लकड़ी के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी

जानकारी के अनुसार वन अमले को क्षेत्र में लकड़ी के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाई।

तलाशी के दौरान वाहन में लकड़ी मिली

पी-341 एवं पी-347 के पास पुरैना गांव की ओर जाने वाले पहाड़ी मार्ग पर संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन में लकड़ी मिली, जिसके बाद मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की गई।


लकड़ी कहां से लाई गई थी

रात में दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर वाहन पकड़े जाने से वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

किया जा रहा प्रजाति और मात्रा का भी सत्यापन

लकड़ी की प्रजाति और मात्रा का भी सत्यापन किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान अजय सिंह, अरखेंद्र सिंह और अनीश तिवारी सहित वन अमला मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गोल्ड लोन की रिकवरी करने पहुंचे बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, कैंट थाने में कर्मियों का हंगामा