
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना/चित्रकूट। जुए के फड़ पर पुलिस की कार्रवाई में भाजपा के मझगवां मंडल कोषाध्यक्ष अश्वनी पांडे का नाम सामने आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में जुआ खेलने और खिलाने के आरोपों से जुड़ी प्राथमिकी में उनका नाम 21वें क्रम पर दर्ज बताया गया है। वहीं, पुलिस के प्रेस नोट में उनकी गिरफ्तारी का उल्लेख होने की जानकारी भी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुए के फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित फड़ संचालक अश्वनी पांडे के फरार होने की बात कही गई थी।
पुलिस के प्रेस नोट में उनकी गिरफ्तारी का उल्लेख किए जाने से मामला चर्चा में आ गया। हालांकि, गिरफ्तारी की परिस्थिति और तारीख की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।
वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में चित्रकूट विधायक के धरने के दौरान अश्वनी पांडे उनके पास बैठे नजर आए थे। अब जुए के मामले में नाम सामने आने के बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता भी चर्चा का विषय बन गई है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में डॉ. मोहन यादव बोले-कांग्रेस 2029 में हो जाएगी साफ, राहुल गांधी पर भी साध गए 'निशाना'