• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

चित्रकूट विधायक ने की वन विभाग के जिम्मेदारों के सामने टेक्ट्रर छोड़ने की मांग, बोले- मैं यहीं धरना दूंगा

स्थिति को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, एसडीओ और रेंजर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाने का प्रयास किया। अधिकारी काफी द...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 05:08:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 05:08:56 PM (IST)
चित्रकूट विधायक ने की वन विभाग के जिम्मेदारों के सामने टेक्ट्रर छोड़ने की मांग, बोले- मैं यहीं धरना दूंगा
एसडीएम, टीआई, तहसीलदार, एसडीओ, रेंजर समेत तमाम अधिकारी विधायक को मनाने जमीन पर बैठे। नईदुनिया

HighLights

  1. वन भूमि पर जुताई को लेकर नाराजगी
  2. विधायक और वन विभाग आमने-सामने
  3. ट्रैक्टर जब्ती पर धरने पर बैठे चित्रकूट विधायक

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। वन भूमि पर जुताई कर कथित अतिक्रमण के प्रयास में ट्रैक्टर जब्त किए जाने की कार्रवाई को लेकर चित्रकूट विधायक और वन विभाग आमने-सामने आ गए। विधायक ने वन विभाग की कार्रवाई का विरोध करते हुए मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़ने की मांग की।

मामला वन परिक्षेत्र मझगवां के कररिया बीट के चुनहाहार का

उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि जब तक ट्रैक्टर नहीं छोड़ा जाएगा, वह मौके से नहीं हटेंगे और धरने पर बैठे रहेंगे। मामला वन मंडल सतना के वन परिक्षेत्र मझगवां अंतर्गत कररिया बीट के चुनहाहार का है।

वन भूमि की जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे हैं

वन विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कक्ष क्रमांक पी-830 में कुछ लोग ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा, जहां ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी। वनकर्मियों ने संबंधित लोगों से भूमि से जुड़े वैधानिक दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।


जुताई में इस्तेमाल आइशर ट्रैक्टर बिना नंबर का था

वन विभाग के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि कथित रूप से चुनवाद सिंह, निवासी बिछियन के कहने पर वन भूमि की जुताई कराई जा रही थी। जुताई में इस्तेमाल आइशर ट्रैक्टर बिना नंबर का था, जो हिरौंदी निवासी मणिराज सिंह का बताया गया है। ट्रैक्टर सुखेंद्र सिंह चला रहे थे।

ट्रैक्टर छोड़ने की मांग करते हुए धरना शुरू

वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। इसी कार्रवाई के विरोध में चित्रकूट विधायक मौके पर पहुंच गए और वन विभाग के अधिकारियों के सामने ट्रैक्टर छोड़ने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया।

कार्रवाई के बीच देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति

स्थिति को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, एसडीओ और रेंजर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाने का प्रयास किया। अधिकारी काफी देर तक विधायक के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत करते रहे। विधायक के धरने और वन विभाग की कार्रवाई के बीच देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मामले में अब प्रशासन और वन विभाग के अगले कदम पर नजर है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम