• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

स्वजनों का कहना है कि आयुष्मान योजना के कार्ड से निर्धारित राशि का भुगतान होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त रकम की मांग की गई।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 03:01:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 03:11:48 PM (IST)
जबलपुर के निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम , फोटो- एआई जनरेटेड

HighLights

  1. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत
  2. परिजनों ने जमकर काटा बवाल, जांच की मांग
  3. मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ओमेगा अस्पताल में सोमवार सुबह 40 वर्षीय युवक की मौत के बाद स्वजनों ने जमकर हंगामा किया। सालीवाड़ा निवासी उमेश झरिया को अल्सर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

आरोप- इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

स्वजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान उमेश की हालत लगातार बिगड़ती गई। उनका आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके बाद मरीज की मौत हो गई।

अतिरिक्त राशि मांगने का आरोप

स्वजनों का कहना है कि आयुष्मान योजना के कार्ड से निर्धारित राशि का भुगतान होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त रकम की मांग की गई। स्वजनों के मुताबिक, उन्होंने इलाज जारी रखने के लिए अतिरिक्त रुपये की व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच उमेश की मौत हो गई।


यह भी पढ़ें- एशिया में परचम लहराकर ग्वालियर लौटीं इशिका, एयरपोर्ट से लेकर घर तक हुआ भव्य स्वागत, कहा- यह पूरे देश का है स्वर्ण पदक

सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची

युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्वजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन

फिलहाल, युवक की मौत के वास्तविक कारण और इलाज के दौरान किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। अधिकारियों ने जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और कथित अतिरिक्त भुगतान की मांग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में पेट्रोल पंप पर अतिक्रमण को लेकर बवाल, जेसीबी के सामने लेटे कर्मचारी, कब्जे को लेकर प्रशासन और नगर निगम आमने-सामने