• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम शिवराज ने कहा- लाड़ली बहनों का वोट नहीं था साइलेंट, मैहर में मां शारदा के दर्शन कर किया जीत का दावा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ माता शारदा के दर्शन किए। सीएम ने कहा कि भाजपा इस बार सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी और सबसे बड़ी पार...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 08:29:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Nov 2023 08:29:33 PM (IST)
सीएम शिवराज ने कहा- लाड़ली बहनों का वोट नहीं था साइलेंट, मैहर में मां शारदा के दर्शन कर किया जीत का दावा
सीएम शिवराज ने कहा- लाड़ली बहनों का वोट साइलेंट नहीं था

HighLights

  1. सीएम शिवराज ने कहा- लाड़ली बहनों का वोट साइलेंट नहीं था
  2. शिवराज के मुख्यमंत्री ने किए मां शारदा के दर्शन, बड़ी जीत का किया दावा
  3. सीएम बोले- लाड़ली के बाद अब लखपति बहना की बारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को मैहर पहुंचे। उन्होंने माता शारदा के दर्शन किए। मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि प्रदेश में लाड़ली बहनों, किसानों और बेटे-बेटियों का आशीर्वाद भाजपा को वोट के रूप में मिला है। बढ़े हुए वोटिंग प्रतिशत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन दिसंबर को सब साफ हो जाएगा। लाड़ली बहनों का वोट कोई साइलेंट वोट नहीं था। उन्होंने बोल कर भाजपा को वोट दिया है।

सीएम ने कहा कि भाजपा इस बार सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आएगी।शिवराज ने कहा कि माता शारदा की कृपा से ही लाड़ली लक्ष्मी के बाद अब लाड़ली बहना आई और अब लखपति बहना की बारी है। उन्होंने कहा कि माता की कृपा से ही मैहर में माई का लोक बनाया जा रहा है।


माता शारदा के दर्शन कर आरती उतारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ माता शारदा के दर्शन कर आरती उतारी और जगत कल्याण की कामना की। उन्होंने शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी रहे स्व. देवी प्रसाद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले दिनों देवी प्रसाद महाराज का इलाज के दौरान स्वर्गवास हो गया था।