• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

Navratri 2026: पहले दिन मां शारदा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, दोपहर एक बजे तक 97,786 ने किए दर्शन

शारदीय नवरात्रि मेले का शुभारंभ रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मां शारदा मंदिर के पट सुबह तीन बजे खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 02:21:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 02:21:12 PM (IST)
Navratri 2026: पहले दिन मां शारदा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, दोपहर एक बजे तक 97,786 ने किए दर्शन
पहले दिन मां शारदा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

HighLights

  1. पैदल मार्ग से पहुंचे 94 हजार से अधिक श्रद्धालु
  2. आशीर्वाद भोग प्रसाद की व्यवस्था को बताया अच्छी पहल
  3. आशीर्वाद भोग प्रसाद के लड्डुओं के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। शारदीय नवरात्रि मेले का शुभारंभ रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मां शारदा मंदिर के पट सुबह तीन बजे खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन देश के विभिन्न जिलों और राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैहर पहुंचे। प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने सुगमता से दर्शन किए। मंदिर में मां शारदा का लाल परिधान में मनमोहक श्रृंगार किया गया।

प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह से दोपहर एक बजे तक कुल 97,786 श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। इनमें पैदल मार्ग से 94,272, वैन मार्ग से 1,014 और रोपवे के माध्यम से 2,500 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इससे पहले सुबह चार से 11 बजे के बीच ही 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने की जानकारी दी गई थी।


श्रद्धालुओं ने की व्यवस्थाओं की सराहना

नवरात्रि मेले में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की। गोंदिया से आए रविकांत और उनके साथियों ने व्यवस्था को बेहतर बताते हुए कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से लगातार मां शारदा के दर्शन करने मैहर आ रहे हैं। महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी डॉ. मीनाक्षी विकास मिश्रा ने भी दर्शनार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की।

उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित आशीर्वाद भोग प्रसाद की व्यवस्था को निरंतर जारी रखने की अपील की। नरसिंहपुर निवासी जगन्नाथ प्रजापति ने प्रशासनिक व्यवस्था के लिए आभार जताया। वहीं, दतिया निवासी धर्मेंद्र पटेल (सूरदास) ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो रहे हैं।

आशीर्वाद भोग प्रसाद के लड्डुओं के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु

मां शारदा मंदिर प्रांगण में संचालित आशीर्वाद भोग प्रसाद व्यवस्था के तहत लड्डू प्राप्त करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। दर्शनार्थियों ने इसे अच्छी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र के पहले दिन बड़वानी के मां बिजासन धाम में लगा भक्तों का तांता, 90 किलो चांदी से दमका गर्भगृह

बीमार श्रद्धालु को पहुंचाया अस्पताल

नवरात्रि मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की सक्रियता भी सामने आई। पन्ना जिले से मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे 75 वर्षीय पन्नीलाल की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य दल के डॉ. रवि द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग की जांच की। अत्यधिक बुखार और चक्कर आने की स्थिति को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन की अपील

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दर्शनार्थियों से निर्धारित मार्गों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपेक्षा की गई है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।