• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना जिले में नौकरी से हटाने पर पोल पर चढ़ा ऑपरेटर, बंद करनी पड़ी सैकड़ों गांवों की बिजली

उचेहरा बिजली वितरण क्षेत्र के पोड़ी-पिथौराबाद सब स्टेशन में कार्यरत ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला का कहना है कि उसे बिना किसी कारण नौकरी से हटाया गया है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 01:16:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 02:00:24 PM (IST)
सतना जिले में नौकरी से हटाने पर पोल पर चढ़ा ऑपरेटर, बंद करनी पड़ी सैकड़ों गांवों की बिजली
सतना में पोल पर चढ़ा बिजली ऑपरेटर।

HighLights

  1. सब स्टेशन के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई
  2. ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा
  3. तारों के बीच कर्मचारी के बैठे होने से स्थिति संवेदनशील

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। नौकरी से हटाए जाने से नाराज बिजली ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला शुक्रवार को पोड़ी-पिथौराबाद सब स्टेशन में बिजली के पोल पर चढ़कर तारों के बीच बैठ गया। कर्मचारी के इस कदम से सब स्टेशन में हड़कंप मच गया। विरोध के दौरान सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया। घटना की सूचना मिलने पर पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, उचेहरा बिजली वितरण क्षेत्र के पोड़ी-पिथौराबाद सब स्टेशन में कार्यरत ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला का कहना है कि उसे बिना किसी कारण नौकरी से हटाया गया है, जबकि वह पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपना काम करता रहा है। इसी कार्रवाई से नाराज होकर उसने विरोध का यह तरीका अपनाया और बिजली के पोल पर चढ़कर तारों के बीच बैठ गया।


सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

ऑपरेटर के इस कदम से सब स्टेशन के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई और ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली के तारों के बीच कर्मचारी के बैठे होने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

पुलिस कर रही सुरक्षित उतारने का प्रयास

घटना की जानकारी मिलते ही पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी ऑपरेटर को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे हैं। फिलहाल कर्मचारी की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। नौकरी से हटाने के पीछे विभाग की ओर से क्या कारण बताए गए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। कर्मचारी के सुरक्षित नीचे उतरने और बिजली आपूर्ति बहाल होने के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- सतना में फॉल्ट सुधार रहा लाइनमैन नीचे गिरा, बिजली विभाग के कर्मि‍यों की सुरक्षा पर सवाल