• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में फॉल्ट सुधार रहा लाइनमैन नीचे गिरा, बिजली विभाग के कर्मि‍यों की सुरक्षा पर सवाल

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह डोलची का टूटना बताई जा रही है। हालांकि डोलची किस कारण टूटी और उसकी स्थिति पहले से कैसी थी, इसे लेकर विभागीय स्तर पर जांच...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 05:30:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 05:30:18 PM (IST)
सतना में फॉल्ट सुधार रहा लाइनमैन नीचे गिरा, बिजली विभाग के कर्मि‍यों की सुरक्षा पर सवाल
टूटकर डोलची नीचे गिरी हुई डोलची। सौजन्‍य विभाग

HighLights

  1. जिला अस्पताल में उपचार के लिए कराया गया भर्ती
  2. विभाग के कर्मचारी फॉल्ट सुधारने के लिए पहुंचे थे
  3. डोलची टूटते ही धर्मेंद्र पांडे अपना संतुलन खो बैठे

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 22 में दोपहर बिजली का फॉल्ट सुधारने पहुंचे लाइनमैन हादसे का शिकार हो गए। करंट लाइन पर काम करने के दौरान डोलची अचानक टूट गई, जिससे लाइनमैन धर्मेंद्र पांडे नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजली लाइन में फॉल्ट की सूचना मिली थी

दोपहर करीब 3 बजे सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 22 में बिजली लाइन में फॉल्ट की सूचना मिली थी। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी फॉल्ट सुधारने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

डोलची सहित नीचे जा गिरे

लाइनमैन धर्मेंद्र पांडे बिजली लाइन तक पहुंचने के लिए डोलची पर चढ़कर फॉल्ट सुधारने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक डोलची टूट गई। डोलची टूटते ही धर्मेंद्र पांडे अपना संतुलन खो बैठे और डोलची सहित नीचे जा गिरे।


मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी

अचानक हुए हादसे से मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने तत्काल घायल लाइनमैन को संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। हादसे में धर्मेंद्र पांडे को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

कर्मचारियों ने मौके पर काम बंद कर स्थिति को संभाला

घटना के बाद बिजली कर्मचारियों ने मौके पर काम बंद कर स्थिति को संभाला। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह डोलची का टूटना बताई जा रही है। हालांकि डोलची किस कारण टूटी और उसकी स्थिति पहले से कैसी थी, इसे लेकर विभागीय स्तर पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना ने बिजली लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में झाड़ू लगाने को लेकर महिलाओं में विवाद, दोस्त के साथ रची मौत की साजिश; दो गिरफ्तार