• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

22 दिन पहले मैहर रेंज भटक कर आया ई-5 हाथी बाणसागर बांध तैरकर बांधवगढ़ की ओर रवाना, वीडियो वायरल

बीटीआर टीम के मुताबिक हाथी ई-5 अब शायद वापस लौटने के कगार पर है। यदि ऐसा ही हुआ तो उसका रेस्क्यू नहीं करना पडे़गा और वह स्वयं ही वापस बांधवगढ़ अपने पु...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 06:26:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 06:26:53 PM (IST)
22 दिन पहले मैहर रेंज भटक कर आया ई-5 हाथी बाणसागर बांध तैरकर बांधवगढ़ की ओर रवाना, वीडियो वायरल
बाणसागर डैम मे 5 किमी तैरकर बांधवगढ़ से मैहर जिले मे आए जंगली हाथी 22 दिन बाद आखिरकार वापस पानी मे तैरकर चला बांधवगढ़ जंगल की ओर, वीडिओ सामने आया। वीडिओ ग्रैब

HighLights

  1. सुरक्षितजंगल की ओर ले जाने के प्रयास में जुटी रहीं विभाग की टीमें
  2. सात सितम्बर को मैहर वनमंडल की अमरपाटन रेंज में पहुंचा था
  3. गोरसरी पहाड़ी से उतरकर रामनगर के शहरी क्षेत्र में प्रवेश किया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना/मैहर। बांधवगढ़ से निकलकर 17 वर्षीय एक नर हाथी ई-5 अब जिस रास्ते से बाणसागर बांध तैरकर मैहर वनमंडल पहुंचा था। उसी मार्ग का अनुसरण करते हुए ई-5/सी4 अब संभवत: बांधवगढ़ में अपने पुराने ठिकाने कि ओर वापस लौट रहा है। बाणसागर डैम मे 5 KM तैरकर बांधवगढ़ से मैहर जिले मे आए जंगली हाथी 22 दिन बाद आखिरकार वापस पानी मे तैरकर चला बांधवगढ़ जंगल की ओर, वीडिओ सामने आया।

रामनगर के शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर गया

उल्लेखनीय है कि करीब 22 दिनों पूर्व करीब सात सितम्बर को मैहर वनमंडल की अमरपाटन रेंज में पहुंचे नर हाथी ई-5 कि निगरानी में वन अमला तैनात रहा और शहरी क्षेत्र से दूर रखने का प्रयास में जुटा रहा। रविवार की रात करीब दस बजकर तीस मिनट के आस-पास को ई-5 गोरसरी पहाड़ी से उतरकर रामनगर के शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।


कई बार हाथी लोगों पर नाराज होकर दौड़ा

इस बीच कई मर्तबा हाथी ई-5 नाराज होकर लोगों कि ओर बढ़ा, लेकिन वन विभाग कि टीम ने उसका ध्यान परिवर्तित कर दिया। इस दौरान कई मर्तबा लोगों ने भी हो हल्ला कर उसे भगाने में जुटे रहे और उसके पीछे दौड़ते रहे। ई-5 हाथी को देखने लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर उसकी तस्वीरें व वीडियो कैमरें में कैद करने जुट गए।

बाण सागर बांध के किनारे आराम करने लगा

करीब तीन से चार घंटे गुजारने के बाद ई-5 बाण सागर बांध के किनारे जाकर आराम करने लगा और अभी भी वह आराम ही कर रहा है, जिसकी निगरानी में मैहर वनमंडल कि पूरी टीम समेत बीटीआर कि टीम भी जुटी हुई है।

गोरसरी पहाड़ी पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था

23 सितंबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने गोरसरी पहाड़ी पर हाथी को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन चलाया था। इसमें छह कुमकी हाथियों सहित करीब 150 लोगों की टीम शामिल थी। बारिश के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा था। रविवार को मौसम साफ होने के बाद हाथी पहाड़ी से उतरकर शहरी क्षेत्र की ओर पहुंच गया। वन विभाग की टीमें हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर ले जाने के प्रयास में जुटी रहीं।

इसके पूर्व ई-5 के रेस्क्यू में लगे थे बीस से भी अधिक दिन

बांधवगढ़ से रेस्क्यू करने आएं टीम व बीटीआर टीम के मुताबिक ई-5 इसके पूर्व भी बांधवगढ़ से निकलर शहडोल व अनूपपुर के जंगलों में स्वच्छंद विचरण करने लगा था, लेकिन फिर वह शहरी व आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने लगा और लोगों के घरों, खेतों समेत मवेशियों को भी नुकसान पहुंचाने लगा।

रेस्क्यू में 20 से अधिक दिन लग गए थे

शुभरंजन सेन के मार्गदर्शन में रेस्क्यू करने का निर्णय लिया गया, लेकिन इस रेस्क्यू में हर जतन करने के बाद भी बीस से अधिक दिन लग गए थे और बाधवगढ़ में छोड़ा गया था, जिसके बाद यह दूसरी बार है कि ई-5 बांधवगढ़ छोड़कर इस बार काफी दूर मैहर वनमंडल तक पहुंचा।

सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति बंद कराई

हाथी की मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से गोरसरी क्षेत्र के 11 केवी रामनगर फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। वन विभाग की टीम ने लोगों को हाथी से दूरी बनाए रखने और उसे खदेड़ने से बचने की समझाइश दी।

लोकेशन पर लगातार नजर रख रही है रिजर्व की टीम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम कॉलर आईडी के जरिए हाथी की गतिविधियों और लोकेशन पर लगातार नजर रख रही है। लोकेशन मिलने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर से अब नहीं चलेगी श्रीधाम एक्सप्रेस, दिल्ली की ट्रेनों में बढ़ी भीड़; कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी