• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर में श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर वसूली पड़ी भारी, पुलिस ने सात आरोपी जेल भेजे

पुलिस के अनुसार, नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को परेशान करने, उनके साथ अभद्रता करने और जबरन दुकानों में ले जाकर पैसे वसूलने की शिकायतें मिल रही थ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 09:33:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 09:33:01 PM (IST)
मैहर में श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर वसूली पड़ी भारी, पुलिस ने सात आरोपी जेल भेजे
मां शारदा धाम चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. नवरात्र मेले में बाइक अड़ाकर रोकते थे वाहन
  2. जबरन दुकानों में ले जाकर करते थे अभद्रता
  3. शिकायतों पर मैहर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। मां शारदा मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को परेशान करने और वसूली की शिकायतों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

मनमानी रकम वसूलने के आरोप में पकड़ा

धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का रास्ता रोकने, मोटरसाइकिल अड़ाकर वाहन रोकने और जबरन विशेष दुकानों में ले जाकर मनमानी रकम वसूलने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा।

धारा 170 के तहत की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेश किए जाने पर एक आरोपित को जमानत मिल गई, जबकि सात को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पैसे वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं

पुलिस के अनुसार, नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को परेशान करने, उनके साथ अभद्रता करने और जबरन दुकानों में ले जाकर पैसे वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं।

शिकायतों को गंभीरता से लेक‍र की कार्रवाई

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मां शारदा धाम चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक सिंह, आरक्षक मयंक गौतम और राहुल दुबे ने कार्रवाई की।

ये हैं पकड़े गए आठ लोग

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में गया प्रसाद पाल (35), निवासी साहिलरा, मैहर; भारत सिंह लोधी (25), निवासी उदयपुर, मैहर; विनोद कुशवाहा (22), निवासी साहिलरा, मैहर; गोविंद कुशवाहा (18), निवासी उचेहरा, सतना; अंकुल त्रिपाठी (23), निवासी चपना, मैहर; समीर खान (18), निवासी अंधराटोला, मैहर; बालेन्द्र कुशवाहा (38), निवासी मारुती नगर, सतना; और निखिल पटेल (20), निवासी बोरी, मैहर को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें- डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए कुम्हारी से अंजोरा तक सुरक्षित काॅरिडोर, रात को हेवी व्हीकल्स की नो इंट्री