• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मामूली विवाद में पिता के सिर पर पटका पत्थर, इलाज के दौरान मौत

नागौद थाना क्षेत्र के पतौरा गांव के चढ़इया टोला में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पिता-पुत्र के बीच हुए झगड़े में बेटे ने अपने 58 वर्षीय पिता के सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 08:55:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 08:55:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सतना में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मामूली विवाद में पिता के सिर पर पटका पत्थर, इलाज के दौरान मौत
नागौद के पतौरा गांव में बेटे ने पिता के सिर पर पटका पत्थर

HighLights

  1. नागौद के पतौरा गांव में बेटे ने पिता के सिर पर पटका पत्थर
  2. जिला अस्पताल सतना में उपचार के दौरान 58 वर्षीय पिता की मौत
  3. पुरानी पारिवारिक रंजिश और चाकूबाजी की बात आई सामने

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। नागौद थाना क्षेत्र के पतौरा गांव के चढ़इया टोला में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पिता-पुत्र के बीच हुए झगड़े में बेटे ने अपने 58 वर्षीय पिता के सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान जिला अस्पताल सतना में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

आए दिन होता था विवाद: सिर पर पत्थर से वार कर किया लहूलुहान

मृतक की पहचान हीरालाल सिंगरहा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हीरालाल का अपने 32 वर्षीय बेटे मोतीलाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर मोतीलाल ने पिता के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हीरालाल की हालत बिगड़ गई।


गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, नहीं बच सकी जान

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हीरालाल को देर शाम जिला अस्पताल सतना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुरानी रंजिश और पूर्व में चाकूबाजी की बात आई सामने: जांच में जुटी पुलिस

घटना के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान इससे पहले पिता ने भी गुस्से में बेटे पर चाकू से हमला किया था। हालांकि, घटनाक्रम और विवाद की वास्तविक वजह को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पिता-पुत्र के बीच हुए इस विवाद का अंत हत्या जैसी गंभीर वारदात में होने से गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- उज्जैन: जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नागझिरी थाने में पुलिस परिवार संग बांटी खुशियां

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।