
नईदुनिया प्रतिनिधि। सतना/चित्रकूट। मंदाकिनी नदी चित्रकूट की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहचान है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट सहित नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। ऐसे में होटलों, धर्मशालाओं और अन्य प्रतिष्ठानों से निकलने वाले मलजल का नदी तक पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है।
एक ओर नदी की स्वच्छता के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मलजल शोधन संयंत्र का निर्माण अधूरा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब निगाहें 6 जनवरी 2027 को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां 103 प्रतिष्ठानों को जारी नोटिसों की कार्रवाई और नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा सामने आएगा।
चित्रकूट में होटल, विश्राम केंद्र, लॉज, अतिथि गृह, धर्मशालाओं और आश्रमों से नदी व नालों में पहुंच रहा बिना उपचारित मलजल; सीवेज शोधन संयंत्र का निर्माण अधूरा, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति और अभियोजन पर छह जनवरी को होगी सुनवाई
धर्मनगरी चित्रकूट की जीवनदायिनी मंदाकिनी नदी को प्रदूषण से बचाने के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। चित्रकूट के होटल, विश्राम केंद्र, लॉज, अतिथि गृह, धर्मशालाओं, आश्रमों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बिना उपचारित मलजल एवं गंदा पानी नदी और उससे जुड़े नालों में छोड़े जाने का मामला सामने आया है।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल की निरीक्षण रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चित्रकूट में प्रस्तावित मलजल शोधन संयंत्र का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसके कारण नगर क्षेत्र के घरेलू मलजल के उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं बन पाई है। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने कुल 103 प्रतिष्ठानों को वैधानिक नोटिस जारी किए हैं।
यह मामला निष्पादन आवेदन क्रमांक 07/2026 (सीजेड), मूल आवेदन क्रमांक 02/2013 (सीजेड) में नित्यानंद मिश्रा बनाम मध्य प्रदेश शासन एवं अन्य से संबंधित है। 23 नवंबर 2026 को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव (अध्यक्ष), न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह (न्यायिक सदस्य) और सुधीर कुमार चतुर्वेदी (विशेषज्ञ सदस्य) की पीठ ने प्रदूषण नियंत्रण मंडल की 10 अगस्त 2026 की निरीक्षण रिपोर्ट पर विचार किया।
प्रदूषण नियंत्रण मंडल की निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार चित्रकूट के कई होटल, धर्मशालाएं, आश्रम और अन्य प्रतिष्ठान अपना बिना उपचारित अपशिष्ट जल सीधे अथवा नालों के माध्यम से मंदाकिनी नदी में पहुंचा रहे हैं। इसे जल प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम, 1974 के प्रावधानों का उल्लंघन बताया गया है। मंडल के सतना क्षेत्रीय कार्यालय ने ऐसे 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने और नदी में गंदा पानी जाने से रोकने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान मंदाकिनी नदी और प्रमुख नालों से पानी के नमूने लेकर जांच की गई। रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के भीतर पाई गई। हालांकि, प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान पानी की अधिक मात्रा और नदी की प्राकृतिक स्वच्छीकरण क्षमता के कारण ऐसा परिणाम सामने आया है। इसका अर्थ यह नहीं है कि नदी में प्रदूषण की समस्या समाप्त हो गई है। बिना उपचारित मलजल का प्रवाह अब भी जारी रहना चिंता का विषय है।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट के उत्पादन और उसके उपचार के बीच अंतर तथा मलजल शोधन संयंत्र का निर्माण और संचालन नहीं होने की स्थिति को गंभीरता से लिया। सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिवक्ता ने दोषी प्रतिष्ठानों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने और उनके खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। आवेदक की ओर से अधिवक्ता ने 103 प्रतिष्ठानों को जारी नोटिसों की तामील के प्रमाण न्यायाधिकरण के सामने उपलब्ध हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए समय मांगा।
अधिकरण ने दोनों पक्षों को आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने का समय देते हुए अगली सुनवाई 6 जनवरी 2027 निर्धारित की है। अब अगली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि नोटिस पाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति तथा अभियोजन की प्रक्रिया किस स्तर तक पहुंची है।
प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा जारी नोटिसों की सूची में चित्रकूट के विभिन्न क्षेत्रों के निम्नलिखित प्रतिष्ठान शामिल हैं।
राजौला क्षेत्र: मां कृपा होटल के संचालक अशोक कुमार पटेल, राच रिसॉर्ट के संचालक राव प्रबल श्रीवास्तव, होटल रिलैक्स इन के संचालक वृजेश पाण्डेय।
मौकमगढ़ तिराहा एवं स्फटिक शिला क्षेत्र: होटल कल्पतरु के संचालक पद्मनाम द्विवेदी, होटल पार्थ की संचालक राजेश्वरी द्विवेदी, होटल स्टार के संचालक राजेश कुमार श्रीवास्तव, मालवा रिसॉर्ट की संचालक सुमन देवी, होटल स्फटिक, होटल नारायण पैलेस, होटल राम दरबार, होटल राम शरणम् के संचालक राकेश शर्मा, होटल शिव शक्ति के संचालक विक्की पाण्डेय, अरुण अतिथि गृह, अवध होटल के संचालक दिलीप जायसवाल।
आरोग्यधाम क्षेत्र: रिवरफ्रंट के संचालक अर्जुन जैन, श्याम रेजिडेंसी के संचालक संदीप कुमार एवं विनीत कुमार, निर्मल सदन की संचालक निर्मला सोनी, तुलसी भवन के संचालक खुशीराम मोदीवाल, केसर होटल की संचालक वंदना गुप्ता, होटल आशीर्वाद के संचालक अवध पाण्डेय, वैदेही भवन।जानकी कुंड क्षेत्र: राजाराम वाटिका के संचालक विजय कुमार गुप्ता, होटल रिद्धि सिद्धि के संचालक महंत राम बलिदास, होटल रामसंस के संचालक लुकी जायसवाल, होटल शंकर सदन के संचालक शिवम अग्रवाल, होटल संपत भवन के संचालक राकेश गुप्ता।
बस स्टैंड क्षेत्र: शिवहरि पैलेस की संचालक विनीता शिवहरे, अशोक रेजिडेंसी के संचालक अमन कुमार जायसवाल, भारत रेजिडेंसी के संचालक राकेश कुमार अग्रवाल, जयराज सदन के संचालक जयराज, संगीता सदन के संचालक शिवम अग्रवाल, स्ट्रा होटल के संचालक बालेश मिश्रा।
भैरव बाबा मार्ग, रामघाट एवं आसपास: पार्वती रेजिडेंसी की संचालक आशा देवी, रघुवीर होटल, त्रिपाठी लॉज के संचालक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, जय कामतानाथ होटल के संचालक संतोष कुमार शुक्ला, अशोक होटल के संचालक अमन कुमार जायसवाल।
पुरानी लंका क्षेत्र: रोहिणी लॉज के संचालक श्यामदीन शर्मा, मणि लॉज की संचालक शरद पूर्णिमा गुप्ता, दिनेश होटल के संचालक दिनेश कुमार पाण्डेय, आनंद धाम अतिथि गृह के संचालक वंशमणि गोमत, श्री श्याम होटल की संचालक तुलसा गर्ग, होटल हरिप्रभा, रामाज्ञा होटल के संचालक सौरव गुप्ता, रामराज होटल।
रामायणी कुटी एवं बिहारी चौक क्षेत्र: मर्यादा रेजिडेंसी की संचालक माया तिवारी, अनुज रेजिडेंसी के संचालक नंदकिशोर अग्रवाल, क्षमा होटल के संचालक महेंद्र कुमार त्रिपाठी, होटल सुंदर छाया के संचालक रामशरण सिंह, होटल राज के संचालक हृदयांश भूषण तिवारी।
कामतानाथ मंदिर, कामतानाथ मार्ग एवं बाईपास क्षेत्र: होटल चंद्रलोक के संचालक चंद्रभान त्रिपाठी, न्यू त्रिपाठी लॉज के संचालक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, होटल केसरिया भवन के संचालक सतनारायण पाण्डेय, होटल चित्रकूट भवन के संचालक अरुण मिश्रा, होटल नारायणी धाम के संचालक उदयभान उपाध्याय, होटल रामजस रेजिडेंसी की संचालक किरण गुप्ता, होटल कामदगिरि भवन की संचालक स्था गुप्ता, होटल चित्रकूट दर्शन के संचालक धर्मेंद्र सिंह, होटल रामशंकर के संचालक मैथिलीशरण, प्रमोद रेजिडेंसी।पीली कोठी मार्ग एवं भारतघाट क्षेत्र: उमा होटल के संचालक भूपेंद्र तिवारी, होटल श्रीराम पैलेस के संचालक मनोज तिवारी, होटल अखिलेश के संचालक मुकेश वर्मा।
अन्य प्रतिष्ठान: राजाराम होटल की संचालक केशर देवी अग्रवाल, भारत अतिथि गृह की संचालक चुनिया देवी, गुरु कृपा इन की संचालक सीमा द्विवेदी, होटल मंदाकिनी हेरिटेज के संचालक अरविंद कुमार अवस्थी, होटल कृष्ण भवन की संचालक सरिता अग्रवाल, अवतार पैलेस के संचालक बब्बू गुप्ता तथा श्रद्धा श्याम रेजिडेंसी के संचालक मनोज कुमार गुप्ता एवं महेंद्र कुमार तिवारी।
होटल और अतिथि गृहों के अलावा प्रदूषण नियंत्रण मंडल की सूची में धर्मशालाओं, आश्रमों, छात्रावासों और अन्य संस्थानों के नाम भी शामिल हैं।
मौकमगढ़ तिराहा एवं राजौला क्षेत्र: सैनिक भवन छात्रावास के संचालक अजय कुमार सिंह, तपस्थली छात्रावास के संचालक मनोज मिश्रा।आरोग्यधाम क्षेत्र: श्री गंगा वाटिका होटल के संचालक अनुभव त्रिपाठी, सियाराम अतिथि भवन के संचालक महंत साधुजी शरण, आदि चुनचुनागिरी मठ के संचालक निर्मल आनंद नाथ।
जानकी कुंड क्षेत्र: शांति सेवा पास की संचालक शांति देवी।
पुरानी लंका क्षेत्र: कसौधन विश्रामगृह, राम जानकी धर्मशाला के संचालक हरिश्चंद्र केशरवानी, कसौधन धर्मशाला।
अक्षय वट क्षेत्र: शिवहरे धर्मशाला, मधुसूदन सेवादास, लखन कुटीर, श्री रघुनाथ मंदिर के संचालक किशोरी शरण शिवहरे, श्री राघव मंदिर के संचालक सुदर्शनचाय जी, कुशवाहा धर्मशाला के संचालक महेशचंद्र कुशवाहा।
गौरी घाट एवं बिहारी चौक क्षेत्र: रघुनंदन अतिथि गृह के संचालक भूदेव प्रसाद पाण्डेय, सिंगरौल पटेल धर्मशाला, श्री नारायण भवन के संचालक जकरन शुक्ला, सरयू धर्मशाला के संचालक ताराचंद्र जैन।
कामतानाथ बाईपास एवं स्फटिक शिला क्षेत्र: श्री जगन्नाथ धाम के संचालक प्रेमनारायण त्रिपाठी, श्री रामेश्वर साकेत सदन की संचालक अंजली शुक्ला।
पीली कोठी क्षेत्र: सत्संग भवन के संचालक स्वामी शिवानंद, कामदगिरि धर्मशाला के संचालक राह्न मिश्रा तथा कंसल भवन।
यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में असफल होने के बाद नरसिंहपुर में किशोरी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत