• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में भारी बारिश का अलर्ट! स्कूलों में 25 और 26 सितंबर को छुट्टी घोषित, 8वीं तक के बच्चों का अवकाश

जिले में लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 12:10:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 12:10:18 AM (IST)
सतना में भारी बारिश का अलर्ट! स्कूलों में 25 और 26 सितंबर को छुट्टी घोषित, 8वीं तक के बच्चों का अवकाश
भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी

HighLights

  1. भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी
  2. नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों पर आदेश लागू
  3. ओडिशा-आंध्र में बने गहरे अवदाब से बदला मध्य प्रदेश का मौसम

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले में लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 25 और 26 सितंबर को दो दिन का अवकाश घोषित किया है।

अवकाश जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों पर लागू रहेगा। मौसम विभाग के सतना पूर्वानुमान में 25 और 26 सितंबर को भारी वर्षा की चेतावनी दर्ज की गई है।


विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

कलेक्टर कार्यालय से 24 सितंबर को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसीसी तथा विद्यालयों के प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज: भारी बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के सतना पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर को भी जिले में भारी वर्षा की संभावना है। 25 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 26 और 26 सितंबर को 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोनों दिनों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट दर्ज किया गया है।

ओडिशा-आंध्र में बना गहरा अवदाब: कमजोर होकर आगे बढ़ रहा वेदर सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण ओडिशा और उससे लगे उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना गहरा अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है। इसके प्रभाव वाले मौसम तंत्र और स्थानीय परिस्थितियों के चलते मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में जमीन के अंदर पहली बार दौड़ी ‘नर्मदा’, शुरू हुई भूमिगत मेट्रो की खोदाई, 20 मीटर गहराई तक जाएगी टीबीएम, ट्रॉली से बाहर आएगी मिट्टी