• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर में घर में घुसकर पीटा, किराना दुकान में तोड़फोड़ में 10 नामजद; घटना का वीडियो वायरल

आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखे सामान में तोड़फोड़ की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 09:07:52 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 09:07:52 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मैहर में घर में घुसकर पीटा, किराना दुकान में तोड़फोड़ में 10 नामजद; घटना का वीडियो वायरल
घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते आरोपी। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. महाराजा नगर में पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला
  2. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया
  3. परिवार के अन्य सदस्यों से भी मारपीट का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। शहर के महाराजा नगर स्थित देवी जी मंदिर के पास बीती रात मारपीट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

मारपीट के बाद घर में जमकर उत्पात मचाया

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मल्हार परिवार के लोगों ने किराना दुकानदार महेश प्रजापति के घर में घुसकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर में जमकर उत्पात मचाया।

बीच-बचाव कर रहे दुकानदार से भी विवाद

जानकारी के अनुसार, महेश प्रजापति की किराना दुकान पर हसमुख मल्हार द्वारा शिवम साहू के साथ मारपीट की जा रही थी। दुकानदार महेश ने बीच-बचाव करते हुए मारपीट करने से मना किया तो आरोपी उनसे भी विवाद करने लगे। आरोप है कि इसके बाद हसमुख मल्हार अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और महेश प्रजापति के साथ मारपीट शुरू कर दी।


आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया

विवाद यहीं नहीं थमा। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखे सामान में तोड़फोड़ की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है

मामले में हसमुख मल्हार, रणजीत मल्हार, आयुष मल्हार, क्रिश मल्हार, नेपाली मल्हार, वीरा मल्हार, आलोक मल्हार, शहजादे मल्हार, शबनम मल्हार और अनारकली मल्हार के नाम सामने आए हैं। कुल 10 लोगों को आरोपी बताया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर को 54.40 लाख का चूना लगाने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।