• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर में सामुदायिक भवन निर्माण करा रहीं महिला सरपंच को पीटा, बंदूक लेकर बेटों संग पहुंचे; दी धमकी

धनवाही कला पंचायत में करीब तीन एकड़ शासकीय भूमि पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।

By Mayank MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 10:10:41 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 10:10:41 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मैहर में सामुदायिक भवन निर्माण करा रहीं महिला सरपंच को पीटा, बंदूक लेकर बेटों संग पहुंचे; दी धमकी
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण एकजुट हो गए व बंदूक लिए आरोपी। सौजन्‍य ग्रामीण

HighLights

  1. मारपीट और अभद्रता करने के गंभीर आरोप
  2. बंदूक-फरसा लेकरशासकीय कार्य में बाधा डाली
  3. आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। ग्राम पंचायत धनवाही कला में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। निर्माण कार्य के दौरान हिनौता निवासी पुष्पराज सिंह बघेल और उनके बेटों पर बंदूक व फरसा लेकर पहुंचने, शासकीय कार्य में बाधा डालने तथा महिला सरपंच सुषमा कुशवाहा के साथ मारपीट और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

विरोध कर आरोपियों को मौके से खदेड़ दिया

सरपंच ने आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण एकजुट हो गए और विरोध करते हुए आरोपियों को मौके से खदेड़ दिया।

पुष्पराज सिंह बघेल बेटों के साथ हथियार लेकर पहुंचे

आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पुष्पराज सिंह बघेल अपने बेटों के साथ हथियार लेकर पहुंचे और काम रुकवाने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला सरपंच सुषमा कुशवाहा के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। जातिसूचक अपशब्द कहे जाने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है।


खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध करते हुए हथियार लेकर पहुंचे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद महिला सरपंच ने नादन देहात थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

नादन देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ सका है। घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और राजस्व अभिलेखों के परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

थाने में कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

मामले ने उस समय और राजनीतिक तूल पकड़ लिया, जब कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ नादन देहात थाने पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से लोगों को एकत्रित कर थाने में धरना दिया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जिला प्रशासन और कलेक्टर से पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी मांग है कि महिला सरपंच के साथ कथित मारपीट, जातिसूचक अपशब्दों और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही तीन एकड़ शासकीय भूमि को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सामुदायिक भवन का निर्माण निर्बाध रूप से पूरा कराया जाए।

यह भी पढ़ें- 7 साल पुराने नरसिंहपुर एनकाउंटर की अब CBI करेगी जांच, परिजनों ने लगाया था फर्जी मुठभेड़ का आरोप

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।