• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर में कचरा जलाते समय तेज धमाके के साथ फटी टॉर्च की बैट्री, पैर में घुसा टुकड़ा; गंभीर हालत में सतना रेफर

पीड़ित फटी हुई बैट्री का हिस्सा हाथ में लेकर एक निजी अस्पताल भी पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी होने की जानकारी सामने आई है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 05:51:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 05:51:25 PM (IST)
मैहर में कचरा जलाते समय तेज धमाके के साथ फटी टॉर्च की बैट्री, पैर में घुसा टुकड़ा; गंभीर हालत में सतना रेफर
पीड़ित फटी हुई बैट्री का हिस्सा हाथ में लेकर एक निजी अस्पताल भी पहुंचे। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. अमरपाटन के कंचनपुर गांव की घटना
  2. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची
  3. सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचे स्‍वजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। जिले के अमरपाटन के ग्राम कंचनपुर में कचरा जलाने के दौरान अचानक टॉर्च की बैट्री फटने से रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। बैट्री का एक टुकड़ा उनके पैर में जा घुसा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर

परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।

अचानक तेज धमाके के साथ फट गई

रामखेलावन गांव में कचरा जला रहे थे। इसी दौरान जलती आग के बीच कचरे में मौजूद टॉर्च की बैट्री अचानक तेज धमाके के साथ फट गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

पास में खड़े रामखेलावन इसकी चपेट में आ गए और बैट्री का टुकड़ा उनके पैर में घुस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

बैट्री फटने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

बताया गया कि पीड़ित फटी हुई बैट्री का हिस्सा हाथ में लेकर एक निजी अस्पताल भी पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी होने की जानकारी सामने आई है। घटना में बैट्री फटने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के बड़ी खेरमाई मेले में पोस्टर से विवाद, गैर हिंदुओं से सामान न खरीदने की अपील