
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना/चित्रकूट। जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के पालदेव गांव के समीप दो बैलों की लड़ाई के दौरान एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान पालदेव निवासी राम भैया उर्फ हरिनारायण पटेल (50), पिता मलखान उर्फ शारदा पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को पालदेव के समीप से जा रहा था।
मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे हरिनारायण पटेल दो बैलों की लड़ाई की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस ने घायल को जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बताया गया कि मझगवां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मझगवां अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया गया। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दशहरे के बाद बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर; भीड़ में जाने से बचें