• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में वनकर्मियों पर तलवार से हमला कर बदमाश छुड़ा ले गए जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली

वनमंडल सतना अंतर्गत नागौद वनपरिक्षेत्र के परसमनिया पहाड़ में देर रात करीब दो बजे अवैध तरीके से वनभूमि पर जुताई कर उस पर अतिक्रमण करने के प्रयास की सूच...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 07:23:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 07:23:00 PM (IST)
सतना में वनकर्मियों पर तलवार से हमला कर बदमाश छुड़ा ले गए जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली

HighLights

  1. अतिक्रमण करने के प्रयास की सूचना मिली थी
  2. पांच से छह की संख्या में लोगों ने किया हमला
  3. पुलिस को सूचना पर भी एफआईआर में देरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात वन विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वनभूमि पर अवैध रुप से जुताई कर उस पर कब्जा के प्रयास को विफल करने पहुंचे वनकर्मियों पर आरोपितों ने तलवार से हमला कर दिया।

घबराएं वनकर्मियों ने अपनी जान बचाते हुए नागौद थाना को हमले की सूचना भी दी, लेकिन मौके पर कोई सहायत नहीं पहुंची। अपराधी वनकर्मियों द्वारा मौके पर जब्त किया गया ट्रैक्टर और अन्य सामग्री छुड़ाकर ले गए।

अतिक्रमण करने के प्रयास की सूचना मिली थी

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वनमंडल सतना अंतर्गत नागौद वनपरिक्षेत्र के परसमनिया पहाड़ में देर रात करीब दो बजे अवैध तरीके से वनभूमि पर जुताई कर उस पर अतिक्रमण करने के प्रयास की सूचना विभाग को मिली थी। इसके बाद चार से पांच वनकर्मी जानकारी की पुष्टि करने के लिए मौका स्थल पर पहुंचे।


जहां उन्होंने पाया कि ट्रैक्टर से जंगल की जमीन जोती जा रही थी और अतिक्रमण किया जा रहा था। उन्हें रोकते हुए वनकर्मी ट्रैक्टर व अन्य उपयोग की जा रही सामग्री को जब्त कर जसो थाना की ओर जाने लगे। लेकिन थाना पहुंचने से पूर्व ही हथियारबंद बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया और ट्रैक्टर व अन्य जब्त सारी सामग्री छुड़ाकर ले गए।

पांच से छह की संख्या में लोगों ने किया हमला

वन विभाग के मुताबिक पांच से छह की संख्या में लोग हाथों में तलवार एवं अन्य हथियार लिए हुए एका-एक सामने आ पहुंचे और हमला कर दिया। इधर निहत्थे वनकर्मी अचानक हुए हमले से हतप्रभ होकर अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। इस बीच हमला करने आए अपराधियों में से कुछ लोग ट्रैक्टर व जब्त सामग्री लेकर वहां से निकल गए।

पुलिस को सूचना पर भी एफआईआर में देरी

इधर हमले के बाद सहमें वनकर्मियों ने सुबह होते ही जसो थाना पहुंचकर पूरी आपबीती बताई। घटना का जिक्र करते हुए हमला कर ट्रैक्टर आदि छुड़ा ले जाने का शिकायती आवेदन दिया। लेकिन पुलिस शिकायत मिलने के बाद दोपहर बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज न कर केवल जांच करने का हवाला देती रही।

उधर इस हमले ने एक बार फिर रेत, जमीन, खनन माफियाओं के हौसलों की धाक व प्रशासनिक कमजोरी की कलई खोलकर रख दी है।

अधिकारियों ने क्या कहा?

प्रभारी वनपरिक्षेत्राधिकारी नागौद नितिश गंगेले ने कहा कि देर रात वनभूमि पर जुताई कर रहे ट्रैक्टर को जब्त कर जसो थाना लेकर जाते समय वनकर्मियों पर तलवार आदि हथियारों से लैस हमलवारों द्वारा हमला कर ट्रैक्टर आदि छुड़ा लिया गया है। थाना में सूचना दी गई है। वहीं थाना प्रभारी जसो संतोष सिंह धुव्रे का कहना है कि सुबह सूचना मिली है, घटना की जांच करा रहे है।

यह भी पढ़ें- एमपी में लागू नहीं होगा 27% ओबीसी आरक्षण, 14% व्यवस्था ही रहेगी प्रभावी, हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज