
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने विद्यार्थियों को राहत देने के लिए स्कूलों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।
अब सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी निर्धारित स्कूल यूनिफॉर्म के साथ किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर स्कूल जा सकेंगे। ठंड से बचाव के लिए स्वेटर के रंग को लेकर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।
निर्देशों के अनुसार, विद्यार्थियों को स्कूल परिसर या कक्षाओं में प्रवेश से पहले जूते-चप्पल उतारने के लिए बाध्य भी नहीं किया जाएगा। यानी बच्चे अपने जूते-चप्पल पहनकर ही कक्षाओं में बैठ सकेंगे।
इन निर्देशों का उद्देश्य ठंड के मौसम में विद्यार्थियों को अनावश्यक असुविधा से बचाना और उनकी सुविधा एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखना है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के मदन महल-सागर स्टेशन पर खुलेंगी फूड वैन, प्लेटफाॅर्म के बाहर मिलेगा नाश्ता-भोजन