
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर के नजीराबाद स्थित श्मशान घाट के पास रेलवे पटरी पर एक अज्ञात युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।
युवती को देखकर आशंका जताई जा रही है कि वह किसी चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुई होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, रेलवे पटरी के पास से गुजर रहे स्थानीय युवक अलीम खान की नजर घायल युवती पर पड़ी। युवती की गंभीर हालत देखते हुए उन्होंने बिना देर किए मानवीयता का परिचय दिया।
तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद युवती का उपचार शुरू किया गया।
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसके साथ हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह भी स्पष्ट नहीं है। चलती ट्रेन से गिरने की आशंका के बीच घटना को लेकर जांच और युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सतना में महानगरी एक्सप्रेस के S-2 कोच में तकनीकी खराबी, दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन