Maa Sharda Devi in Maihar : शारदेय नवरात्र के पांचवें दिन मैहर में मां के दिव्य दर्शन और महाआरती
मैहर में त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा देवी के मंदिर में नवरात्र का उत्साह चरम पर है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं और इसको देखते हुए यहां ...और पढ़ें
By Mukesh VishwakarmaEdited By: Mukesh Vishwakarma
Publish Date: Fri, 30 Sep 2022 08:26:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Sep 2022 08:26:15 AM (IST)

सतना, नईदुनिया प्रतिनिधि। मैहर में त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा देवी के मंदिर में नवरात्र का उत्साह चरम पर है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं और इसको देखते हुए यहां पर व्यापक व्यवस्था की गई है। नवरात्र के पांचवें दिन मां शारदा की महाआरती की गई और इस दौरान उनके दिव्य दर्शन पाकर यहां पहुंचे भक्त झूम उठे। मां के जयकारे लगाते हुए लोगों का सैलाब दिखाई दे रहा है। मंदिर के पट सुबह साढ़े चार बजे खोले गए। पुजारी ने माता के श्रृंगार किए। लोगों का मां शारदा पर अटूट विश्वास है। श्रध्दालुओं का विश्वास है कि मां उनकी मनोकामना पूरी करती हैं और उनके संकटों को भी हरती है।
लोग मां की तस्वीरों के साथ इंटरनेट मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं। एक दिन पहले गुरुवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मां शारदा के दर्शन करने के बाद आरती की थी, जिसका वीडियो उन्होंने ट्वीटर पर शेयर किया था।
विशेष है महत्व
मां शारदा के दर्शन के लिए प्रदेश के ही नहीं देश के कोने-कोने से लोग नवरात्र में पहुंचते हैं। इसके लिए रेलवे ने भी व्यवस्था की है और करीब 16 ट्रेनों को यहां पर विशेष रूप से दो मिनट का स्टापेज दिया जा रहा है। इससे दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।