• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

शादी टूटी तो घर पहुंचा, पीटकर धमकी देने वाला रीवा से गिरफ्तार, मैहर की घटना

आरोपी की पहचान रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के पड़रा गांव निवासी 29 वर्षीय अभिषेक अग्निहोत्री के रूप में हुई है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 05:27:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 05:27:13 PM (IST)
शादी टूटी तो घर पहुंचा, पीटकर धमकी देने वाला रीवा से गिरफ्तार, मैहर की घटना
आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. शिल्पी प्लाजा में दबिश दी तो मिली सफलता
  2. न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज
  3. सूचना के बाद पुलिस कर रही थी तलाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। शादी टूटने के बाद युवती के घर में घुसकर कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ताला पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिल्पी प्लाजा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी

शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रीवा के शिल्पी प्लाजा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद ताला थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।


ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के मुताबिक, महिला ने 27 अप्रैल 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी शादी अभिषेक अग्निहोत्री से होनी थी, लेकिन बाद में शादी टूट गई। इसके बाद अभिषेक उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की। महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।

रायपुर कर्चुलियान का अभिषेक अग्निहोत्री निकला

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के पड़रा गांव निवासी 29 वर्षीय अभिषेक अग्निहोत्री के रूप में हुई है।

अभिषेक अग्निहोत्री

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम के अधिवक्ता बोले - राजनीतिक दबाव और रंजिश के चलते फंसाया